एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व क्रिकेटर जहीर खान पावर कपल हैं. 2025 में उनके घर नन्हा मेहमान आया. जिसका नाम उन्होंने फतेह सिंह खान रखा है. सागरिका, जो कि कोल्हापुर से हैं, हाल ही में वो अपने घर गईं. वहां की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट की हैं.
सागरिका पति और बेटे के साथ कागल के राम मंदिर, अंबाबाई मंदिर के अलावा कोल्हापुर के प्रसिद्ध हजरत गैबी पीर दरगाह गईं. उनकी तस्वीरों से मालूम पड़ता है वो दोनों धर्मों का सम्मान करती हैं.
तस्वीरों में वो पति जहीर, बेटे फतेह और अपने पेट डॉग्स संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. मंदिर में माथा टेकते हुए सागरिका नजर आईं. बेटे फतेह मासूमियत के साथ चीजों को देख रहे हैं.
एक्ट्रेस पति-बेटे संग दरगाह पहुंचीं. एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है जिसमें जहीर खान बेटे को गोद में लेकर टहलते हुए नजर आए. बेटे संग उनका बॉन्ड दमदार दिखा.
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- कोल्हापुर वापस लौटीं- वो जगह जहां सब कुछ परिचित और सरल लगता है. कागल में राम मंदिर का दौरा किया. ये वही प्लेस है जो जनेरेशन से हमारी फैमिली का हिस्सा रहा है.
''अंबाबाई मंदिर में मां का आशीर्वाद लिया. हजरत गैबी पीर दरगाह गई, इस जगह मैं बचपन से आती रही हूं. यहां एक शांति है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.''
''घर पर गार्डन और खुली जगह में पेट डॉग्स के साथ वॉक करना नेचुरल फील देता है. बच्चा होने के बाद यहां आना और भी स्पेशल है. इस जगह और यहां की कहानी अपने बेटे से शेयर कर रही हूं. जिस जगह ने मुझे बनाया, मेरे बेटे को भी उसी स्पेस में ढलने दूंगी.''
सागरिका की पोस्ट पर फैंस ने प्यार लुटाया है. उनका है कपल का बेटे को दोनों धर्मों का ज्ञान देना अद्भुत है. अपने रूट्स से बच्चे को जोड़ना खास है. उनकी जोड़ी को फैंस ने बेस्ट बताया है.
Photos: Instagram @sagarikaghatge