Advertisement

बॉलीवुड

अंबानी पार्टी में छाईं सचिन तेंदुलकर की बेटी-बहू, नीता अंबानी ने किया लाड, पति संग पहुंचीं ये हसीनाएं

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST
  • 1/16

NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) के 3 साल पूरे होने पर अंबानी परिवार ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की. फंक्शन में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने खास अंदाज में शिरकत की. कई हसीनाएं अपने पतियों संग जश्न में शामिल हुईं, तो कई एक्ट्रेसेस अपने ग्लैमरस अंदाज से लाइमलाइट लूटती दिखीं. 

(Photo: Yogen Shah)

  • 2/16

मगर अंबानी परिवार के इवेंट में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 3/16

सचिन अंबानी के फंक्शन में अपने पूरे परिवार संग पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ब्लैक सूट में दिखाई दीं, जिसपर खूबसूरत एम्ब्रॉडरी हुई है. ब्लैक सूट संग अंजलि ने रेड दुपट्टा कैरी करके अपने लुक कंप्लीट किया. वहीं, सचिन भी कैजुअल लुक में छा गए. 

 

(Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 4/16

मगर हर किसी की नजरें सचिन की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक पर टिकी रह गईं. दोनों एक जैसे स्टाइल के सूट में जलवे बिखेरती दिखाई दीं. इवेंट के एक वीडियो में सचिन अपनी बेटी और बहू को नीता अंबानी से मिलाते नजर आए. नीता अंबानी प्यार से सचिन की बहू और बेटी का लाड करती दिखीं. उनका बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है. 

(Photo: Yogen Shah)

  • 5/16

नीतू कपूर भी जश्न में शामिल हुईं. वो मरून को-ऑर्ड सेट में दिखाई दीं. उन्होंने अपने चार्म से फैंस का दिल जीत लिया. 

 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 6/16

जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी संग अंबानी के जश्न में शामिल हुए. शबाना ने साड़ी में अपने लुक से फैंस को इंप्रेस किया. वहीं, जावेद अख्तर कुर्ते पायजामे में दिखे. 

 

(Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 7/16

सोनाली बेंद्रे इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखाई दीं. व्हाइट टॉप संग उन्होंने शिमरी लॉन्ग स्ट्रेट स्कर्ट को टीमअप किया. वो काफी खूबसूरत लगीं. 

 

 

(Photo: Yogen Shah)

 

 

  • 8/16

शाहिद कपूर पत्नी मीरा का हाथ थामकर इवेंट में पहुंचे. सूट में मीरा स्टनिंग लगीं. वहीं, ब्लैक सूट में शाहिद भी छा गए. 

 

 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 9/16

सुनील शेट्टी अपनी डार्लिंग वाइफ माना शेट्टी संग जश्न में पहुंचे. उन्होंने स्वैग के साथ पैप्स को कई पोज भी दिए. 

 

 

(Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 10/16

अंबानी इवेंट में सलमान खान क्लीन शेव में दिखाई दिए. सूट-बूट पहने सलमान के ठाठ देख फैंस एक्टर पर अपना दिल हार बैठे. 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 11/16

कियारा आडवाणी पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ थामकर फंक्शन में नजर आईं. पिंक साड़ी में वो सुपर गॉर्जियस लगीं. मां बनने के बाद कियारा का निखार देख फैंस खुशी से गदगद दिखे. 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 12/16

रवीना टंडन भी एथनिक लुक में दिखाई दीं. सूट में वो अपने हुस्न से कहर ढाती दिखीं. उनके अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया. 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 13/16

धुरंधर के हमजा यानी रणवीर सिंह अकेले ही जश्न में शामिल हुए. दीपिका उनके साथ नहीं दिखीं. 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 14/16

ईशा अंबानी व्हाइट सूट में बेहद प्यारी और खूबसूरत लगीं. ईशा के ग्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया. 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 15/16

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा संग दिखाई दिए. दोनों ने हंसते-मुस्कुराते हुए पैप्स को कई पोज दिए. 

 

(Photo: Yogen Shah)

  • 16/16

काजोल बॉस लेडी लुक में दिखाई दीं. पेंट-सूट में उनका टशन दिखा. उन्होंने पैप्स को कई पोज दिए. 

(Photo: Yogen Shah)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement