Advertisement

बॉलीवुड

लाखों कमाने वालीं भारत की पहली VJ, शोहरत छोड़ बनीं लाइफ कोच, कमा रहीं हजार रुपये!

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST
  • 1/9

1990 के दशक में रूबी भाटिया भारत की पहली वीजे (VJ) बनकर सामने आईं और बहुत जल्दी घर-घर में पहचानी जाने लगीं. मिस इंडिया कनाडा का खिताब जीतने के बाद रूबी मुंबई आईं, मॉडलिंग की और फिर वीजेइंग में करियर बनाया, जो उस समय बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट था और इसमें कोई खास मुकाबला भी नहीं था.

 

(Photo: FB @rubybhatia)

  • 2/9

उन्होंने कई बड़े शोज और इवेंट्स होस्ट किए और बताया जाता है कि करीब 20 साल पहले ही वह एक शो के लिए लगभग 1 लाख रुपये चार्ज करती थीं. हाल ही में रूबी एक अलग वजह से सुर्खियों में आईं- इंस्टाग्राम वीडियो के लिए सिर्फ 1,000 रुपये चार्ज करने को लेकर. 

 

(Photo: Instagram @rubybhatia123)

  • 3/9

इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद वह आर्थिक परेशानी में हैं. रेडिट पर भी एक पोस्ट में उनका उदाहरण दिया गया और समय पर निवेश की बात की गई. लेकिन रूबी का कहना है कि यह सब गलत अंदाजे हैं. बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत में उन्होंने अपने जिंदगी पर से पर्दा उठाया.

 

(Photo: FB @rubybhatia)

Advertisement
  • 4/9

रूबी ने कहा- 90 के दशक में मैं एंकरिंग के लिए एक शो के करीब 1 लाख रुपये लेती थी. शूट्स के लिए प्रोजेक्ट के बजट के हिसाब से रोज का चार्ज होता था. रूबी ने साथ ही बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से शांत जिंदगी जी रही हैं. 'मैं अक्सर अपने परिवार के साथ लोखंडवाला में दिख जाती हूं. जिस घर में हम रहते हैं, वह करीब 30 साल पुराना है.' 

 

(Photo: FB @rubybhatia)

  • 5/9

रूबी बोलीं- मैंने सोचा था कि बस थोड़ा पेंट और रिफ्रेश करवा लूं, लेकिन बात बहुत आगे बढ़ गई. बढ़ई, पेंटर सब आ गए और छोटा काम पूरा रेनोवेशन बन गया. मैं रोज करीब 20,000 रुपये खर्च कर रही थी. तभी कोविड आ गया और काम रुक गया. लॉकडाउन के बाद लगा कि सब कुछ दोबारा करना पड़ेगा. फिर से खर्च शुरू हो गया और काफी पैसा लग गया.

 

(Photo: FB @rubybhatia123)

  • 6/9

रूबी ने कहा कि अब वह पहले जैसी 12 घंटे की शूटिंग नहीं कर सकती थीं. वो बोलीं-मुझे बच्चों, घर और खुद का ध्यान रखना था. एक दिन गाड़ी में बैठकर सोच रही थी कि क्या कोई ऐसा काम मिल सकता है जो फोन पर हो जाए. क्योंकि मेरी सेविंग्स घर के काम में लग चुकी थीं. भगवान की कृपा से मेरे पास सब कुछ है. लेकिन एफडी का जो कैश था, वह खर्च हो गया. उसे फिर से बनाने के लिए मुझे काम करना पड़ा.

 

(Photo: Instagram @rubybhatia123)

Advertisement
  • 7/9

इसी दौरान एक संस्था WEE ने उन्हें 50 की उम्र के बाद दोबारा करियर शुरू करने वाली महिलाओं के इवेंट के लिए बुलाया. वो बोलीं-  स्क्रिप्ट पढ़ते हुए मुझे लगा, मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट क्या होगा? और जवाब था- लाइफ कोचिंग. रूबी ने बताया कि वह बिना जाने ही 25 साल की उम्र से लोगों को सलाह देती आ रही थीं. 'कई महिलाएं आज जहां हैं, उसका श्रेय मुझे देती हैं. तब मैंने इसे प्रोफेशन बनाने का फैसला किया.'

 

(Photo: Instagram @rubybhatia123)

  • 8/9

उन्होंने अपनी फीस कम रखने की वजह भी बताई. रूबी बोलीं- भारत में लोग साइकोलॉजिस्ट के पास जाने से हिचकिचाते हैं, लेकिन दोस्त से बात करने में सहज होते हैं. लाइफ कोच वहीं काम करता है. मैंने फीस 1,000 रुपये रखी ताकि हर कोई इसे अफोर्ड कर सके. मैं दिन में 2–3 कॉल लेती हूं और 2,000–3,000 रुपये कमा लेती हूं. इतना मेरे लिए काफी है. बाकी सब मेरे पास है.

 

(Photo: Instagram @rubybhatia123)

  • 9/9

रूबी 51 साल की हो चुकी हैं. उनके दो बड़े बच्चे हैं. बावजूद इसके कि उन्होंने करियर के पीक पर शोबिज से रुख्सती ली थी और आध्यात्म की राह चुनी थी. वो फिर से अपना करियर शुरू करना चाहती हैं. रूबी ने कहा कि- मैंने फिर से एंकरिंग शुरू की है, लेकिन अब सस्ते में नहीं—इंडस्ट्री रेट पर. मुझे अपने लिए फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है. मुझे खुशी है कि मैं इतनी मशहूर नहीं हूं कि आम जिंदगी न जी सकूं. मैं अपने बच्चों के साथ समय बिता सकती हूं और आराम से कहीं भी जा सकती हूं.

 

(Photo: Instagram @rubybhatia123)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement