Advertisement

बॉलीवुड

कितना मुश्किल था प्रि‍यंका चोपड़ा बनना, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें, दिखाया सफर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST
  • 1/8

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल के साथ-साथ ग्लोबल आइकन भी हैं. सोशल मीडिया ट्रेंड्स को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं. अब उन्होंने एक और ट्रेंड को फॉलो करने हुए सिनेमा में अपने सफर पर बात की है.

  • 2/8

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें यूजर्स और सितारे अपने करियर पर बात कर रहे हैं. हाल ही में उर्फी जावेद ने बताया था कि वो अपने जर्नी में आगे निकल गई हैं, मगर अभी भी वहां नहीं पहुंचीं, जहां वो होना चाहती हैं.

  • 3/8

अब इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अपने शुरुआती दिनों से लेकर अभी तक के वक्त पर नजर डाली है. उन्होंने बताया कि उनके बचपन के रूप को यकीन नहीं होगा कि वो महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बन गई थीं.

Advertisement
  • 4/8

एक्ट्रेस ने अपने बचपन की ढेरों देखी-अनदेखी फोटोज शेयर की हैं. इनके साथ उनके करियर और पर्सनल लाइफ के बड़े पल जुड़े हैं. एक फोटो में लिखा है, 'मैंने दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अपना करियर बनाया है.' इसपर उनका बचपन का वर्जन पूछता है- अलग देशों में? हमें विदेश घूमने को मिला?

  • 5/8

इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों के सीन्स, किताब की रिलीज, फोटोशूट, न्यूयॉर्क में घूमना, बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ प्यार पल शामिल हैं. इसके अलावा अलग-अलग तस्वीरों में उनके पिता अशोक चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं.

  • 6/8

प्रियंका अपने मिनी वर्जन को बता रही हैं कि वो मिस वर्ल्ड बनने के बाद देसी गर्ल बनीं, उन्होंने दो साल लगाकर अपनी जिंदगी पर किताब लिखी और जिस चीज से उन्हें प्यार है, उसको बिजनेस में भी बदला.

Advertisement
  • 7/8

आगे उन्होंने बताया कि अब वो मां बन चुकी हैं. उनके पास भी एक प्यारी बेटी है, जिसका दिल बहुत बड़ा है और जो बहुत जिज्ञासु है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास अब एक खूबसूरत परिवार है.

  • 8/8

वैसे सही बात है कि इतने सालों की मेहनत के बाद प्रियंका चोपड़ा ने दुनियाभर में अपना बड़ा नाम बनाया है. वो देश और विदेश की महिलाओं की आइडल हैं.

All Photos: Instagram/@priyankachopra

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement