Advertisement

JAC 12th Result 2026 Live: झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे आज! यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक और टॉपर्स की पूरी डिटेल

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 06 मई 2026, 2:04 PM IST

Jharkhand Board 12th Result 2026 Live Updates: आज झारखंड बोर्ड के करीब चार लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. बार्ड जल्द ही साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है. यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट...

Jharkhand Board Result soon

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. राजधानी रांची स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान किया जाएगा. इस साल झारखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम को मिलाकर करीब 4 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज होने जा रहा है.

छात्रों को कोई दिक्कत न हो, इसे लेकर बोर्ड ने इस बार वेबसाइट की प्रणाली को और भी दुरुस्त किया है ताकि भारी ट्रैफिक के बावजूद छात्र अपना स्कोर कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकें. मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में टॉपर्स के नाम की घोषणा की जाएगी. पिछले कुछ सालों के रुझानों को देखें तो झारखंड बोर्ड में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, इस बार भी नजरें उन्हीं पर टिकी हैं.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल कोड और रोल नंबर अपने पास तैयार रखें. रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसलिए अब बएडमिट कार्ड तैयार कर लीजिए, क्योंकि अब जल्द र‍िजल्ट आने वाला है. aajtak.in के इस लाइव ब्लॉग पर आपको पल-पल की सटीक अपडेट मिलती रहेगी.

2:04 PM (24 मिनट पहले)

JAC Board Class 12th Result: पास होने का गणित समझें

Posted by :- Mansi Mishra

झारखंड बोर्ड में पास होने के लिए हर परीक्षार्थी को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. JAC Board Class 12th Result में अगर आप एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं, तो निराश न हों. बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए 'कंपार्टमेंटल' परीक्षा की व्यवस्था भी करेगा. याद रखिए, यह परिणाम आपके करियर का सिर्फ एक पड़ाव है, आपकी पूरी जिंदगी की कहानी नहीं.
 

1:47 PM (41 मिनट पहले)

JAC Board Class 12th Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?

Posted by :- Mansi Mishra

भारी ट्रैफिक के कारण अगर jac.jharkhand.gov.in काम न करे, तो छात्र घबराएं नहीं. JAC Board Class 12th Result 2026 देखने के लिए कई वैकल्पिक लिंक उपलब्ध कराए गए हैं. आप एसएमएस के जरिए 'JAC12 के बाद स्पेस देकर रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज सकते हैं. यूपी के लहजे में कहें तो जब सीधी उंगली से घी न निकले, तो उंगली टेढ़ी करनी पड़ती है यानी SMS ही बेस्ट है.

12:17 PM (2 घंटे पहले)

JAC Board Result 2026: टॉपर को मिलेगा विशेष सम्मान

Posted by :- Mansi Mishra

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि JAC Board Result 2026 के स्टेट टॉपर्स को नकद पुरस्कार और लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा. यह कदम झारखंड के होनहारों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है. बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, इस साल ग्रेस मार्क्स की नीति में भी कुछ संवैधानिक बदलाव किए गए हैं ताकि छात्रों का परिणाम बेहतर हो सके. लाइव ब्लॉग पर बने रहें.
 

12:16 PM (2 घंटे पहले)

JAC Board Result Live: कॉप‍ियों का मूल्यांकन पूरा 

Posted by :- Mansi Mishra

JAC Board Result Live अपडेट के अनुसार, बोर्ड ने ओएमआर शीट और कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा किया है. आज न सिर्फ अंक पता चलेंगे, बल्कि यह भी साफ होगा कि इस साल किस जिले ने बाजी मारी है. नतीजों की प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है ताकि किसी भी मेधावी छात्र के साथ अन्याय न हो.

Advertisement
12:15 PM (2 घंटे पहले)

JAC Board Result: आज आ सकता है रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज ही बोर्ड र‍िजल्ट आ सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी भी अंतिम चरण में है. JAC Board Result आज देर शाम तक जारी कर सकता है. छात्र ध्यान दें कि इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आ रहे हैं. अपना एडमिट कार्ड संभाल लें और इंटरनेट कनेक्शन चेक कर लें, क्योंकि पिटारा कभी भी खुल सकता है.