'मैं सेक्रेटरी बना तो सबको AC दूंगा...' AMU में नाइजीरियाई छात्र ने हिंदी में द‍िया गजब भाषण, लोग बोले- ये तो 3 इड‍ियट का 'चतुर' है!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक कल्चरल प्रोग्राम में नाइजीरियाई छात्र अय्यूबी ने अपनी हिंदी स्पीच से समां बांध दिया. फिल्म '3 इडियट्स' के चतुर रामलिंगम के मजाकिया अंदाज में दी गई इस प्रस्तुति का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
नाइजीरियाई छात्र अय्यूबी का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab) नाइजीरियाई छात्र अय्यूबी का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

अकरम खान

  • अलीगढ़ ,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के नदीम तरीन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नाइजीरियाई छात्र अय्यूबी ने अपनी शानदार हिंदी स्पीच से सबका दिल जीत लिया. बीटेक सेकंड ईयर के केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अय्यूबी ने बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' के मशहूर किरदार ‘चतुर रामलिंगम’ की तर्ज पर भाषण दिया. 

विदेशी छात्र के मुंह से हिंदी के संवाद और वही फिल्मी अंदाज सुनकर वहां मौजूद छात्र उत्साह से भर गए. स्पीच खत्म होते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और छात्रों ने अय्यूबी को कंधे पर उठाकर जमकर जश्न मनाया. इस दिलचस्प वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

छात्रों ने जमकर मनाया जश्न

वायरल वीडियो में हॉस्टल के छात्र नाइजीरियाई छात्र अय्यूबी का हौसला बढ़ाते और खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं. एमटेक फर्स्ट ईयर के छात्र फैसल त्यागी और खुद अय्यूबी ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा था. अय्यूबी के लहजे और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. साथी छात्रों के लिए एक विदेशी मित्र को अपनी भाषा और फिल्मी अंदाज में देखना बेहद रोमांचक अनुभव रहा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्पीच

नदीम तरीन हॉस्टल में हुए इस प्रोग्राम की चर्चा अब एएमयू कैंपस से निकलकर सोशल मीडिया पर पहुंच गई है. लोग नाइजीरियाई छात्र की मेहनत और उसकी हिंदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि विभिन्न देशों से आए छात्रों के बीच आपसी जुड़ाव भी बढ़ता है. अय्यूबी की यह स्पीच अब यूनिवर्सिटी की यादगार प्रस्तुतियों में शामिल हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »