Exclusive: हाथ पकड़कर खींचा, फिर किया Kiss और बनाए शारीरिक संबंध... नासिक TCS BPO केस की पहली पीड़िता ने सुनाई आपबीती

नासिक टीसीएस BPO केस में पहली पीड़िता का बयान सामने आया है, जिसमें नौकरी के बहाने दोस्ती, जबरन संबंध, धर्म परिवर्तन का दबाव और ब्लैकमेल जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पढ़ें पीड़िता के बारे में पूरी कहानी.

Advertisement
इस मामले की पीड़िता ने खुद आपबीती सुनाई (फोटो-ITG) इस मामले की पीड़िता ने खुद आपबीती सुनाई (फोटो-ITG)

दिव्येश सिंह

  • नासिक,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

Aaj Tak Exclusive: नासिक के टीसीएस बीपीओ (TCS BPO) कैंपस से जुड़े कथित धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न मामले में अब पहली पीड़िता का बयान सामने आया है. इस बयान में दोस्ती, नौकरी का लालच, शादी का झांसा, जबरन संबंध, धर्म बदलने का दबाव और निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पीड़िता ने आज तक/इंडिया टुडे को 2022 से 2026 तक की पूरी घटनाओं को क्रमवार बताया है, जिससे मामले की गंभीरता का पता चलता है.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात जनवरी 2022 में दानिश शेख से हुई थी. दोनों ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की थी, इसलिए उनके बीच जल्दी दोस्ती हो गई. दानिश अक्सर काम के बहाने उससे मिलने आता था और धीरे-धीरे उनके बीच बातचीत बढ़ती गई. इसी दौरान दानिश ने खुद को एक कंपनी में इंजीनियर बताते हुए पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसे भी नौकरी दिला सकता है. इस भरोसे के चलते पीड़िता उस पर विश्वास करने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं.

पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2022 में दानिश ने उससे मिलने के दौरान अचानक शारीरिक संबंध बनाने की मांग की. उसने जबरदस्ती उसे अपनी तरफ खींचा और किस किया. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो दानिश ने शादी का प्रस्ताव रख दिया. उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है, जिससे पीड़िता असमंजस में पड़ गई. उसने तुरंत जवाब देने के बजाय बाद में सोचकर फैसला बताने की बात कही.

Advertisement

इसके बाद दानिश लगातार पीड़िता से मिलता रहा और उसे भरोसे में लेता रहा. पढ़ाई पूरी करने के बाद पीड़िता ने दानिश की सलाह पर एक MNC में इंटरव्यू दिया और उसका चयन हो गया. चूंकि दानिश भी उसी कंपनी में काम करता था, इसलिए दोनों का मिलना-जुलना और बातचीत जारी रही. इसी दौरान दानिश का दोस्त तोसिफ अख्तर और निदा खान भी उनके साथ जुड़ गए और अक्सर कैंटीन या बाहर साथ समय बिताने लगे.

पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान धर्म को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं. दानिश और तोसिफ अक्सर हिंदू और मुस्लिम धर्म के बीच अंतर बताने लगे और अपने धर्म को श्रेष्ठ साबित करने की कोशिश करते थे. वे हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों और मान्यताओं पर सवाल उठाते थे और उसे इस्लाम अपनाने के लिए समझाने लगे. धीरे-धीरे यह बातचीत दबाव में बदलने लगी और पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का मानसिक दबाव बढ़ने लगा.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगस्त 2024 में दानिश उसे बाइक पर घुमाने के बहाने एक होटल ले गया. वहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. इस घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया, क्योंकि दानिश के दोस्त तोसिफ को यह बात पता चल गई. इसके बाद तोसिफ ने इस रिश्ते का फायदा उठाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और खुद भी संबंध बनाने का दबाव डालने लगा.

Advertisement

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने तोसिफ की मांग ठुकरा दी, तो उसने धमकी दी कि वह इस रिश्ते की जानकारी उसके परिवार को दे देगा. इतना ही नहीं, उसने उसे बार-बार मजबूर करने की कोशिश की और कहा कि वह किसी को कुछ न बताए. ऑफिस में भी तोसिफ उसके साथ अश्लील हरकतें करता था, उसकी कमर और शरीर के निचले हिस्से को पकड़ता था, जिससे वह बेहद असहज और शर्मिंदा महसूस करती थी.

पीड़िता ने यह भी कहा कि दानिश और तोसिफ लगातार उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाते रहे. वे हिंदू धर्म के खिलाफ बातें करते और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करते थे. उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी, तो उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी. इस डर और दबाव के कारण पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी.

मामले में बड़ा मोड़ फरवरी 2026 में आया, जब एक महिला ने पीड़िता को मैसेज किया. बातचीत करने पर पता चला कि वह दानिश शेख की पत्नी है और उसके दो बच्चे भी हैं. यह जानकर पीड़िता हैरान रह गई, क्योंकि दानिश ने खुद को अविवाहित बताया था. जब पीड़िता ने उससे इस बारे में सवाल किया, तो उसने झूठ बोलते हुए सब कुछ नकार दिया.

Advertisement

पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2022 से फरवरी 2026 के बीच उसे लगातार धोखे में रखा गया. दानिश ने अपनी शादी छिपाकर उसे झूठे वादों में फंसाया और कई बार अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाए. वहीं, तोसिफ ने ऑफिस में उसके साथ बार-बार छेड़छाड़ और जबरदस्ती की. इन घटनाओं ने उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया.

इस पूरे मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे नौकरी, शादी और धर्म के नाम पर सुनियोजित तरीके से फंसाया गया. निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया. अब पीड़िता का बयान सामने आने के बाद इस केस ने नया मोड़ ले लिया है और जांच एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement