₹10 लाख लगाएं... 20 लाख पाएं, गजब है न Post Office की ये स्कीम

Post Office Money Double Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स रिस्क-फ्री इन्वेस्टमेंट और शानदार रिटर्न के लिहाज से पॉपुलर हैं. इनमें हर निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है.

Advertisement
सरकार इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश पर दे रही तगड़ा ब्याज. (Photo: ITG) सरकार इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश पर दे रही तगड़ा ब्याज. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

क्या आप भी एक ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जो आपके निवेश को डबल (Money Double) कर दे. अगर हां, तो फिर पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित एक सरकारी स्कीम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. हम बात कर रहे हैं किसान विकास पत्र यानी केवीपी स्कीम (Post Office Kisan Vikas Patra Scheme) की, जिसमें जो ये कमाल सिर्फ 115 महीने में कर सकती है. इसमें सरकार की ओर से ब्याज भी जोरदार दिया जाता है. 

Advertisement

सरकार लेती है सुरक्षा की गारंटी
Post Office KVP Scheme में निवेश एक दम सुरक्षित होता है, क्योंकि पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित तमाम स्कीम्स पर हर छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी ये बिल्कुल जीरो रिस्क स्कीम (Zero Risk Scheme) होती हैं. यानी केवीपी स्कीम में आप जितना चाहें टेंशन फ्री होकर पैसा लगाएं और दोगुना पाएं. 

निवेश पर मिल रहा धांसू ब्याज
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम एक मनी डबल स्कीम (Money Double Scheme) के तौर पर भी फेमस है और पर सरकार की ओर से ब्याज (Post Office KVP Interest Rate) भी जोरदार दिया जा रहा है, जो 7.5 फीसदी है. निवेश पर ये ब्याज दर सालाना आधार पर दी जाती है. 

इतना है स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड
पोस्ट ऑफिस की इस मनी डबल स्कीम के मैच्योरिटी पीरियड की बात करें, तो Kisan Vikas Patra Scheme के लिए 115 महीने का है. साल के हिसाब से देंखें, तो इसमें निवेश के जरिए 9 साल 7 महीने में आपका पैसा डबल हो जाता है. 

Advertisement

महज 1000 रुपये से भी शुरुआत
पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं को एक और खास बात पॉपुलर बनाती है कि इसमें छोटी-छोटी बचत से भी मोटा फंड जुटा सकते हैं. पोस्‍ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम की ही बात करें, तो इसमें सिर्फ 1000 रुपये के शुरुआती निवेश से भी अकाउंट ओपन करा सकते हैं. जबकि मैक्सिमम निवेश की कोई लिमिट सेट नहीं है यानी जितना चाहें पैसा लगा सकते हैं. 

10 लाख के कैसे बनेंगे 20 लाख रुपये? 
अब बात करते हैं कि कैसे एकमुश्त 10 लाख रुपये लगाने  पर आपकी रकम 115 महीने में डबल हो जाएगी. इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. दरअसल, Post Office Kisan Vikas Patra Scheme में अगर आप 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो फिर सालाना 7.5% की ब्याज दर के हिसाब से पहले साल के अंत में आपकी जमा राशि 10.75 लाख रुपये हो जाएगी. 

अब ये रकम पर दूसरे साल के अंत में 7.5 फीसदी ब्याज के साथ बढ़कर 11,55,625 रुपये होगी. वहीं इसके अगले साल ब्याज जोड़कर 12,42,297 रुपये होगी. इसकी तरह 9 साल 7 महीने तक आपकी जमा रकम पर ब्याज का पैसा जुडता रहेगा और मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको दोगुना या 20 लाख रुपये मिलेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »