नीट परीक्षा से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है. बिहार पुलिस ने साल्वर गैंग को पकड़ा है. पुलिस ने गैंग के 24 लोगों गिरफ्तार किया है. बिहार के लखीसराय से गैंग पकड़ा गया है. पुलिस ने अब तक 5 मेडिकल छात्रों समेत करीब 24 लोगों को गिरफ्तार किया. आरोप है कि असली परीक्षार्थियों की जगह सॉल्वर्स बैठाकर परीक्षा दिलाने की साजिश रची गई थी.