'नीतीश अब तीसरी बार नहीं करेंगे गलती', बिहार CM पर केंद्रीय मंत्री मांझी ने किया बड़ा दावा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा दावा किया है. मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार अब महागठबंधन में जाने की तीसरी बार गलती नहीं करेंगे और एनडीए में ही रहेंगे. मांझी ने कहा कि नीतीश की सोच अच्छी है और बीच में वो दो बार इधर-उधर हो गए थे लेकिन अब कभी आरजेडी के साथ नहीं जाएंगे.

Advertisement
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी. (फाइल फोटो) बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी. (फाइल फोटो)

रंजन कुमार 

  • सासाराम,
  • 06 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में तेजस्वी और लालू से मुलाकात के बाद एक बार फिर पाला बदलने के अटकलों पर विराम लगा दिया और कहा कि अब वो ये गलती कभी नहीं करेंगे. नीतीश के इस बयान के बाद इस पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच अच्छी है और वो अब कभी एनडीए छोड़ने की गलती नहीं करेंगे. 

Advertisement

नीतीश तीसरी बार नहीं करेंगे गलती: मांझी

दरअसल नीतीश कुमार ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में कहा कि मीडिया वाले कुछ भी चला रहे हैं. बीच में वो दो बार इधर-उधर हो गए थे लेकिन अब कभी आरजेडी के साथ नहीं जाएंगे. नीतीश के इस बयान पर केंद्रीय सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि वो आरजेडी के साथ जाकर जीवन में दो बार गलती कर चुके हैं, अब तीसरी बार यह गलती नहीं करेंगे.

बता दें की जीतन राम मांझी आज अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लेने सासाराम पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार में परिपक्वता आई है. वह दो बार आरजेडी के साथ जाकर खामियाजा भुगत चुके हैं, अब वह आगे कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे, यह उनकी अच्छी सोच है और यह बात वो बार-बार दोहराते रहते हैं.

Advertisement

आरजेडी थेथरई करती है: मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कुशवाहा साथ आने की बात करते हैं और कहते हैं कि वह दोनों मिलकर दलितों अल्पसंख्यकों का कल्याण करेंगे, लेकिन वह सिर्फ थेथरई कर रहे हैं. जनता ने उन्हें कई सालों तक मौका दिया लेकिन आज भी दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक की स्थिति नहीं सुधरी है.

एनडीए में ही रहने पर नीतीश ने दी सफाई

बता दें कि अभी हाल ही में नीतीश कुमार ने महीनों बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. इसके बाद वो लालू यादव से मिलने अचानक राबड़ी आवास पहुंच गए थे. नीतीश के इस कदम से पटना से लेकर दिल्ली तक सरगर्मी तेज हो गई थी और राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया था. दावा किया जा रहा था कि नीतीश फिर से पाला बदल सकते हैं लेकिन नीतीश कुमार ने आज इस पर सबकुछ साफ कर दिया.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »