लड़की बनकर स्टेज पर पहुंचा डांसर, युवकों की बिगड़ी नीयत... खींचकर ले जाने लगे, विरोध किया तो गोली मार दी

बिहार के गोपालगंज में एक शादी समारोह में डांस प्रोग्राम चल रहा था. इसी दौरान एक डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि कुछ लोग डांसर को जबरन स्टेज से खींचकर सुनसान जगह पर ले जा रहे थे. उनकी नीयत ठीक नहीं थी. जब डांसर ने विरोध किया तो हमलावरों ने गोली मार दी.

Advertisement
यूपी के देवरिया का रहने वाला था डांसर सोनू. (File Photo: ITG) यूपी के देवरिया का रहने वाला था डांसर सोनू. (File Photo: ITG)

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

बिहार के गोपालगंज में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा खौफनाक घटनाक्रम हुआ, जिसने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया. बारातियों के मनोरंजन के लिए चल रहे डांस प्रोग्राम के बीच एक डांसर को कुछ लोग जबरन स्टेज से नीचे खींचकर ले गए. आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसके पेट में गोली मार दी गई. अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई.

Advertisement

घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव की है. यहां महेंद्र नाम के व्यक्ति की बेटी की शादी थी. शादी में उत्तर प्रदेश से बारात आई हुई थी. बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच-ड्रामा पार्टी को बुलाया गया था. इसी कार्यक्रम में 32 साल का सोनू गोंड नाम का डांसर नाच रहा था.

सोनू उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआ पाटन गांव का रहने वाला था. कार्यक्रम चल रहा था और लोग डांस का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान कुछ युवक कथित तौर पर सोनू को स्टेज से नीचे खींचकर सुनसान जगह की तरफ ले जाने लगे.

यह भी पढ़ें: 6 आपराधिक मामले, दबंग अंदाज और पुरानी रंजिश... मुजफ्फरपुर के शातिर बदमाश गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या

साथी कलाकार रामायण यादव ने कहा कि हम लोग शादी समारोह में डांस प्रोग्राम की प्रस्तुति के लिए आए थे. कुछ युवकों ने गलत नीयत से डांसर के पेट में गोली मार दी. युवकों की नीयत ठीक नहीं लग रही थी. जब सोनू ने उनके साथ जाने से इनकार किया और खुद को छुड़ाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने गोली चला दी. गोली उसके पेट में लगी. गोली चलते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. शादी समारोह में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए पूरा माहौल दहशत में बदल गया.

Advertisement

घायल सोनू को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इस मामले को लेकरगोपालगंज पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि कटेया थाना क्षेत्र के पटेहवा गांव में शादी कार्यक्रम के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एफएसएल टीम की मदद से जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »