सीमांचल में डेमोग्राफिक बदलाव की वजह क्या? हकीकत जानने 3 दिन के दौरे पर जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 से 27 फरवरी तक बिहार के सीमांचल क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो बॉर्डर सुरक्षा और जनसांख्यिकीय बदलावों पर अधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें करेंगे. इसके साथ ही शाह बॉर्डर गार्डिंग फोर्स के साथ भी मीटिंग करेंगे.

Advertisement
अमित शाह सीमांचल में ही 3 दिन रहेंगे. (File Photo- PTI) अमित शाह सीमांचल में ही 3 दिन रहेंगे. (File Photo- PTI)

शशि भूषण कुमार / जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार जा रहे हैं. शाह अपनी यात्रा के दौरान तीनों दिन सिर्फ सीमांचल के बॉर्डर क्षेत्र में ही रहेंगे. सामरिक सुरक्षा को लेकर उनका ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरान शाह कई बैठकें करेंगे, जिसमें घुसपैठ को लेकर समीक्षा होगी.

ये पहली बार है जब केंद्रीय गृह मंत्री तीन दिनों तक सीमांचल में रहेंगे. सीमांचल नेपाल सीमा से सटा इलाका है और इसके पास ‘चिकन नेक’ (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) का क्षेत्र भी पड़ता है. उनके दौरे का फोकस राज्य में हो रहा जनसांख्यिकीय बदलाव रहेगा.

अमित शाह बिहार में हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव के लिए सातों सीमांचल जिलों के अधिकारियों (SP और कलेक्टर्स) के साथ बैठक करेंगे. अररिया, किशनगज और पूर्णिया में होने वाली इन बैठकों में वो ⁠बॉर्डर क्षेत्रों में अवैध धार्मिक निर्माण का डेमोलिशन और घुसपैठियों की पहचान पर चर्चा करेंगे.

Advertisement

जनसांख्यिकीय बदलाव के कारणों पर चर्चा

शाह बॉर्डर गार्डिंग फोर्स SSB के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव और IB चीफ भी मौजूद रहेंगे, जो सीमांचल इलाके में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव के कारणों और इसे रोकने के उपायों पर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे.

बिहार के इन जिलों का दौरा करेंगे शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री 25 फरवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे और इसी दिन किशनगंज भी जाएंगे. वो किशनगंज में रात में आराम करेंगे और फिर अगले दिन (26 फरवरी) अररिया जाएंगे. 26 फरवरी की शाम को ही वो पूर्णिया लौट आएंगे. इसके बाद शाह 27 फरवरी को पूर्णिया में सीमांचल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय बिहार दौरे पर अमित शाह, जयशंकर ने किया G-20 बैठक को संबोधित, देखें शतक आजतक

Advertisement

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार दौरे पर

बता दें कि आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार दौरे पर हैं. पहले वो दरभंगा पहुंचेंगे, जहां वो बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वो दरभंगा से पटना जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement