घर पर उगाएं भिंडी की खास वैरायटी! सस्ते बीजों से पाएं शानदार ग्रोथ

घर पर भिंडी उगाना आपके लिए शानदार साबित हो सकता है. आप घर बैठे भिंडी की बेस्ट किस्म के बीज ऑनलाइन आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं. आपको नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) की मदद से उत्तम क्वालिटी बीज सस्ते दामों पर मिल जाएंगे.

Advertisement
घर पर भिंडी की शानदार किस्म उगाएं. (Photo: Pexels) घर पर भिंडी की शानदार किस्म उगाएं. (Photo: Pexels)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

घर पर ताजी सब्जियां उगाना सेहत और स्वाद दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. गार्डन, टेरेस या गमले में सब्जियां उगाकर आप आसानी से केमिकल‑मुक्त और पौष्टिक सब्जियां घर पर ही पा सकते हैं. अगर आप भी घर पर सब्जियां उगाने का सोच रहे हैं, तो बेस्ट क्वालिटी बीजों की मदद से भिंडी उगाना एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है.

Advertisement

नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) भिंडी की उन्नत किस्म ‘NSC CT 106’ के बीज ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है. NSC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स इसकी जानकारी दी है. एनएससी ने बताया कि आप बेस्ट क्वालिटी के बीजों के साथ भिंडी की शानदार उपज पा सकते हैं.

आपको इसके 10 ग्राम बीज एनएससी स्टोर से ऑनलाइन मात्र 92 रुपये में मिल जाएंगे. यह खास किस्म मजबूत, सीधी बढ़ने वाली और कम समय में तैयार होने वाली मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: मल्टी कलर फूलों से बढ़ाएं घर की रौनक, अभी है बुवाई का सही समय, यहां से खरीदें बीज

माय स्टोर के अनुसार, ‘NSC CT 106’ वैरायटी भिंडी आम बीमारियों जैसे येलो वेन मोजेक वायरस (YVMV) के प्रति सहनशील है. इसकी अंकुरण दर भी अच्छी होती है और यह अलग-अलग जलवायु परिस्थितियों में भी बेहतर तरीके से ग्रोथ कर सकती है. 

Advertisement

ध्यान दें ये बातें

मायस्टोर पर भिंडी की इस किस्म के बीज OKRA NSC CT 106 नाम से उपलब्ध हैं. इन्हें आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये बीज नॉट कैंसिलेबल और नॉट रिटर्नेबल बताए गए हैं. यानी एक बार ऑर्डर करने के बाद इन्हें न तो कैंसिल किया जा सकता है और न ही वापस किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement