रंग-बिरंगे फूलों से सजा गार्डन हर किसी का मन मोह लेता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बगीचा प्यारे और शानदार फूलों से खिले, तो आप नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) से बेहतरीन फूलों के बीज मंगाकर बो सकते हैं. NSC की मदद से आप गार्डन में मल्टी-कलर फूल उगा सकते हैं.
नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Gomphrena के खूबसूरत फूलों के बीजों की जानकारी दी है. एनएससी ने बताया कि इन मल्टी-कलर फूलों से आप अपने गार्डन को सजा सकते हैं. आप NSC से मिक्स्ड कलर सीड पैक मात्र 115 रुपये में मंगा सकते हैं.
मायस्टोर के मुताबिक इन फूलों को Globe Amaranth भी कहा जाता है, ये चमकीले और गोलाकार फूलों के लिए जाने जाते हैं. आप इनको बगीचे, गमलों में सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इनके फूल बैंगनी, गुलाबी, लाल और सफेद जैसे आकर्षक रंगों में खिलते हैं.
बुवाई विधि
आप इसके बीजों को लगभग 0.25–0.5 सेमी गहराई पर कोकोपीट और वर्मीकम्पोस्ट के मिश्रण से भरी सीडलिंग ट्रे में बो सकते हैं. जब इसमें पत्ते निकल आएं, तो उन्हें लगभग 15 सेमी की दूरी पर रोपित करें ताकि पौधों को पर्याप्त जगह मिल सके और उनका विकास बेहतर हो. फरवरी से अप्रैल तक का समय इनकी बुवाई के लिए बेहतर माना जाता है.
ऑर्डर से पहले ध्यान दें ये चीजें
मायस्टोर पर इस सुंदर फूलों के बीज Gomphrena Mixed Color Seeds नाम से उपलब्ध हैं. आप इन्हें घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. मायस्टोर पर इस फूल के बीजों को नॉट कैंसिलेबल और नॉट रिटर्नेबल बताया गया है. यानी एक बार ऑर्डर करने के बाद आप इन्हें न तो कैंसिल कर सकते हैं और न ही वापस कर सकते हैं.
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क