कन्या (Virgo):-
Cards:- Nine of cups
किसी पुरानी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए किसी करीबी व्यक्ति की मदद ले सकते है.कुछ नए बदलाव आ सकते है.इन बदलावों से व्यक्तित्व में भी सुधार आता नजर आएगा.शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा को प्राप्त कर सकते हैं.इस समय भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे.किसी के साथ अभी योजनाओं को साझा न करें.पहले योजनाओं का क्रियान्वयन आवश्यक है.
पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें.बेवजह समस्याओं को अनदेखा न करें.सही समय पर समस्याओं को हल करें.व्यर्थ की बातों में कीमती समय बर्बाद न करें.कुछ समय के लिए स्थान परिवर्तन कर सकते है.अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से पूरा करें. जल्दबाजी और लापरवाही कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकती हैं.बात बात पर लोगों के साथ बहस न करें.अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें.इससे आपके मन को शांति और सुकून मिल सकता हैं.
स्वास्थ्य:लंबे समय से हो रहा सिरदर्द बढ़ता ही जा सकता है.चिकित्सक कुछ जरूरी जांचे करवाने की सलाह दी हैं.
आर्थिक स्थिति: अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती हैं.इस धन का सदुपयोग करें.व्यर्थ में अपने खर्चे न बढ़ाएं.
रिश्ते: मनचाहे जीवनसाथी की तलाश पूरी होती नज़र आ रही है.किसी नए रिश्ते में बंध सकते है