scorecardresearch
 

आज 16 फ़रवरी 2026 मिथुन राशिफल: काम में लापरवाही न बरतें, उधार व दबाव में सौदे न करें

Aaj ka Mithun Rashifal 16 February 2026, Gemini Horoscope Today: करीबियों पर भरोसा बढ़ाएं. आकस्मिक खर्च और निवेश बजट प्रभावित कर सकते हैं. पेपरवर्क में लापरवाही न बरतें. उधार व दबाव में सौदे न करें.

Advertisement
X
gemini horoscope
gemini horoscope

मिथुन- समय की चाल कार्यगति को धीमा करने वाली है. सावधानी से जरूरी बातों को बढ़ावा दें. उतावली न दिखाएं. ठगों और विपक्षियों से सावधानी रखें. अप्रत्याशित घटनाक्रम संभव है. परिजनों का साथ रहेगा. बहस विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें. सूझबूझ और सजगता से कार्य सधेंगे. नीति धर्म का पालन करें. निजी विषय पक्ष में रहेंगे. परंपराओं को निभाएंगे. खानपान और सेंहत देखें. अतिउत्साह और भावुकता में न आएं. चर्चा में विनम्र रहें.

नौकरी व्यवसाय- उम्मीदों पर खरा उतरेंगे. अपनों के सहयोग से करियर कारोबार को आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में निरंतरता बनाए रखें. करियर व्यापार में सावधानी बरतेंगे. अनुशासन बनाए रखेंगे.
                                                                                                                                                          धन संपत्ति- अर्थव्यवस्था मिलीजुली बनी रहेगी. करीबियों पर भरोसा बढ़ाएं. आकस्मिक खर्च और निवेश बजट प्रभावित कर सकते हैं. पेपरवर्क में लापरवाही न बरतें. उधार व दबाव में सौदे न करें.

Advertisement

प्रेम मैत्री- अपनी बात को कहने में संकोच होगा. उचित अवसर का इंतजार करें. जल्दबाजी नहीं दिखाएं. तुरत प्रतिक्रिया देने से बचें. रिश्तों को संवारें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. कुल कुटुम्ब से करीबी बनाए रखें. अपनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. संबंध संवरेंगे. प्रिय से भेंट होगी.

स्वास्थ्य मनोबल- संकेतों को अनदेखा न करें. व्यवस्था के प्रति सजग रहें. गरिमा गोपनीयता रखें. योग प्राणायाम बढ़ाएं. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. भार उठाने से बचें.

शुभ अंक : 1 2 5 7

शुभ रंग : मूनलाइट

आज का उपाय : महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय और सों सोमाय नमः का जाप करें. कमतर की मदद करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement