scorecardresearch
 

Mesh Tarot Rashifal 16 February 2026: आर्थिक लाभ हो सकता है, एलर्जी हो सकती है

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 16 February 2026: मौसम में बदलाव या किसी खाने की चीज़ से एलर्जी हो सकती हैं.चिकित्सक ने अभी सभी तरह के बाहरी खानपान को मना कर दिया है.

Advertisement
X
aries horoscope
aries horoscope

1.मेष (Aries):-
Cards:- The Hierophant

ये समय काफी परेशानी भरा हो सकता है.कार्य क्षेत्र में कोई सहयोगी ईर्ष्यावश लगातार कार्यों में दखलंदाजी कर सकता है.इससे मन में निराशा बढ़ सकती है. अपने कार्य क्षेत्र की बुराई  अन्य लोगों से न करें.इससे दूसरों के मन में आपको लेकर गलत सोच बन सकती हैं.जिस व्यक्ति की सलाह आपके काम आई हो.उस व्यक्ति की हंसी न उड़ाए.किसी की कमियों को दूसरों के सामने उजागर न करें.उससे सामने वाला दुःखी हो सकता है.यदि किसी ऐसी स्थिति में उलझ गए है.

जहां से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हैं.तो किसी अनुभवी या गुरु से सलाह ले सकते हैं.कार्य क्षेत्र में किसी रुके हुए कार्य को तय समय सीमा पूरा करके अपने उच्च अधिकारियों के मन में अपने लिए विश्वास उत्पन्न कर सकते हैं.जल्द ही कोई बड़ा अवसर आपको मिल सकता हैं.जिससे आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता हैं.

स्वास्थ्य:मौसम में बदलाव या किसी खाने की चीज़ से एलर्जी हो सकती हैं.चिकित्सक ने अभी सभी तरह के बाहरी खानपान को मना कर दिया हैं.

आर्थिक स्थिति: कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं.माता से कोई कीमती आभूषण मिल सकता हैं.

रिश्ते:  विवाह के लिए अच्छा रिश्ता ढूंढने के लिए चिंतित हो रहे हैं.एक बेहतर विवाह प्रस्ताव के लिए प्रयास जारी हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement