scorecardresearch
 

पटना में महाशिवरात्रि का जश्न, CM नीतीश और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल

पटना में महाशिवरात्रि के मौके पर खाजपुरा शिव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए. दोनों नेताओं का आयोजकों ने सम्मान किया. कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. यह कार्यक्रम पिछले आठ सालों से लगातार आयोजित किया जा रहा है.

Advertisement
X
खाजपुरा शिव मंदिर में भव्य आयोजन (Photo: Screengrab)
खाजपुरा शिव मंदिर में भव्य आयोजन (Photo: Screengrab)

बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए. शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि शोभायात्राओं का संगम हुआ, जहां श्रद्धालुओं का आरती और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया. यह कार्यक्रम पिछले आठ वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है.

पटना में महाशिवरात्रि समारोह

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम करीब 5 बजे खाजपुरा शिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी की विधि-विधान से आरती की. उन्होंने बिहार की शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की. कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मुख्यमंत्री को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री राम कृपाल यादव भी मौजूद रहे. नितिन नवीन का भी कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया. जानकारी के अनुसार नितिन नवीन इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को पटना पहुंचे थे और सोमवार को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है.

महाशिवरात्रि पर CM ने की आरती

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. महाशिवरात्रि के इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. 

Advertisement

मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. प्रशासन की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement