अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ईरान पर फिर से ऑल-आउट वॉर तब तक नहीं शुरू करेंगे जब तक कि कोई अमेरिकी सैनिक नहीं मरता. उनकी ये बात तब सामने आई है जब यूएस हाउस ने उनकी वॉर पॉवर पर रोक लगा दी है. इसका मतलब है कि वह ईरान में जंग जारी नहीं रख पाएंगे और वह किसी तरह के नए स्ट्राइक का आदेश नहीं दे पाएंगे. इसे राष्ट्रपति ट्रंप के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.