परमाणु से जुड़े राज जानने वाले 10 US वैज्ञानिक गायब, क्या बोला ट्रंप प्रशासन?

अमेरिका में 10 वैज्ञानिकों की मौत या लापता होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला चर्चा में है. एक पत्रकार ने व्हाइट हाउस से पूछा कि क्या इन मामलों की जांच हो रही है. इस पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट देखी है और संबंधित एजेंसियों से बात कर जानकारी ली जाएगी.

Advertisement
अमेरिकी वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत का आखिर क्या है सच (Photo: GettyImage) अमेरिकी वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौत का आखिर क्या है सच (Photo: GettyImage)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

अमेरिका में इन दिनों 10 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी गुमशुदगी और मौत को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. यह मामला सिर्फ साधारण वैज्ञानिकों का नहीं है, बल्कि उन लोगों का है जिनके पास देश के परमाणु और अंतरिक्ष से जुड़े बेहद खुफिया राज थे. साल 2024 के बीच से अब तक एक-एक कर इन 10 वैज्ञानिकों का गायब होना या संदिग्ध हालात में मृत पाया जाना, अब एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है. व्हाइट हाउस ने भी इस मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए अपनी संबंधित एजेंसियों से इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

Advertisement

हैरानी की बात यह है कि ये सभी वैज्ञानिक उन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे, जिनका सीधा संबंध अमेरिका की सुरक्षा और गोपनीय हथियारों से था. जब एक के बाद एक ऐसे खास लोगों के साथ अनहोनी हुई, तो सवाल उठने लगे कि क्या इन सबके पीछे कोई एक ही कड़ी जुड़ी हुई है? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने साफ किया है कि प्रशासन इस मामले को नजरअंदाज नहीं कर सकता और अगर ये खबरें सच हैं, तो सरकार इसकी तह तक जाएगी.

क्या यह कोई बड़ी साजिश है?

इस पूरे रहस्य का खुलासा तब हुआ जब व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकार पीटर डूसी ने सीधा सवाल पूछा. उन्होंने सवाल उठाया कि साल 2024 से जिन 10 वैज्ञानिकों की जान गई या जो लापता हुए, उनके पास क्लासिफाइड परमाणु जानकारी थी, तो क्या सरकार इसकी जांच कर रही है? इसके जवाब में कैरोलिन लीविट ने माना कि उन्होंने इस रिपोर्ट को देखा है और वह जल्द ही सुरक्षा एजेंसियों से बात करके इसका जवाब देंगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के लिए यह मामला वर्थ लुकिंग यानी गहराई से देखने लायक है.

Advertisement

अब हर किसी के मन में बस यही सवाल है कि क्या अमेरिका के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रची जा रही है? इतने खास वैज्ञानिकों का गायब होना किसी बड़े खतरे का संकेत तो नहीं? 12 साल का बच्चा भी समझ सकता है कि अगर परमाणु राज जानने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो मामला कितना संगीन है. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि आखिर अमेरिका के इन 'मास्टरमाइंड' वैज्ञानिकों के साथ हुआ क्या है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement