होर्मुज पर नहीं मिला 'दोस्तों' का साथ तो निराश हो गए ट्रंप, बोले- जिनको हमने बचाया, वो आज...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की बहाली के लिए कई देशों से सहयोग मांगा था. लेकिन जर्मनी, स्पेन और इटली जैसे पश्चिमी देशों ने इसमें भागीदारी से इनकार कर दिया. ट्रंप ने इस पर नाराजगी जताई और पश्चिमी देशों पर 'एहसान फरामोशी' का आरोप लगाया.

Advertisement
ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर मदद मांगी थी. (Photo: Reuters) ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर मदद मांगी थी. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:45 AM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध को 18 दिन हो गए हैं, लेकिन शांति के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की बहाली को लेकर कई देशों से अपील की थी. लेकिन कई बड़े अमेरिकी सहयोगियों ने मदद करने से इनकार कर दिया. इससे नाराज ट्रंप ने पश्चिमी देशों पर 'एहसान फरामोशी' का आरोप लगाया है.

Advertisement

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने ड्रोन और समुद्री बारूदी सुरंगों के जरिए इस अहम जलमार्ग को लगभग बंद कर दिया है, जहां से दुनिया का 20% तेल और प्राकृतिक गैस गुजरती है. ऐसे में ट्रंप ने कई देशों से सहयोग की अपील की थी.

ट्रंप की अपील पर जर्मनी, स्पेन और इटली जैसे देशों का कहना है कि फिलहाल उनका स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाज भेजने का कोई प्लान नहीं है. 

बर्लिन ने किया साफ इनकार

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने बर्लिन में कहा, 'हमारे पास संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ या नाटो से वो जनादेश नहीं है जिसकी बुनियादी कानून के तहत जरूरत होती है.' मर्ज ने ये भी कहा कि युद्ध शुरू करने से पहले अमेरिका और इजरायल ने जर्मनी से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया था.

Advertisement

'जिनकी हमने कई सालों तक मदद की...'

पश्चिमी देशों का साथ न मिलने पर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'कुछ देश इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं और कुछ नहीं. ये वो देश हैं जिनकी हमने कई सालों तक मदद की, उन्हें खतरनाक बाहरी खतरों से बचाया है, लेकिन वो एक्साइटेड नहीं दिखे. मेरे लिए एक्साइटमेंट का स्तर मायने रखता है.'

जल्द युद्ध खत्म करेंगे ट्रंप!

बता दें कि ट्रंप ने सोमवार को ये भी बताया कि वो जल्द ईरान के साथ युद्ध खत्म कर सकते हैं. उन्होंने कहा, 'ये जल्द ही होगा. ज्यादा समय नहीं लगेगा.' हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनका इसी हफ्ते जंग खत्म करने का कोई इरादा नहीं है.

यह भी पढ़ें: 'ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा, लेकिन इस हफ्ते...', जंग के 18 दिन बाद ट्रंप का बयान

इजरायल के पास लंबा प्लान तैयार

दूसरी तरफ, इजरायल ने घोषणा की है कि उसके पास कम से कम तीन और हफ्तों के युद्ध की योजना तैयार है. इजरायली सेना ने रात भर ईरान के कई ठिकानों पर बमबारी की. इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने कहा, 'हम चाहते हैं कि ये शासन (ईरान) जितना मुमकिन हो सके उतना कमजोर हो जाए और हम उनकी सुरक्षा व्यवस्था की सभी क्षमताओं को तबाह कर दें.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement