हीट वेव से परेशान स्विट्जरलैंड में बुजुर्गों को गर्मी से बचाने के लिए अनोखी पहल, सिनेमा हॉल दे रहे फ्री शो ऑफर

स्विट्जरलैंड में 36 डिग्री तापमान और हीटवेव के बीच बुजुर्गों को राहत देने के लिए जिनेवा के सिनेमाघरों में फ्री में फिल्में और एसी सुविधा दी जा रही है.

Advertisement
जिनेवा में गर्मी में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. (File Photo: ITG) जिनेवा में गर्मी में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

स्विट्जरलैंड में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका के बीच बुजुर्गों को राहत देने के लिए जिनेवा के सिनेमाघरों में फ्री में दिन के शो और एयर-कंडीशनिंग की सुविधा दी जा रही है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों सीनियर नागरिक इन सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जहां उन्हें गर्मी से बचने के साथ-साथ मनोरंजन का भी मौका मिल रहा है. 

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल जून का महीना स्विट्जरलैंड के इतिहास के सबसे गर्म जून महीनों में शामिल हो सकता है.

क्या कहते हैं बुजुर्ग?

82 साल के डैनियल गिलियरोन जिनेवा के नॉर्ड-सुड सिनेमा पहुंचकर सीट पर बैठे. बाहर भीषण गर्मी पड़ रही थी, इसलिए उन्हें फ्री फिल्म देखने और लंबे वक्त तक एयर-कंडीशनिंग की ठंडक का आनंद लेने का इंतजार था.

वे उन सैकड़ों बुज़ुर्गों में से एक थे, जो सिनेमाघरों और स्थानीय प्रशासन द्वारा बुजुर्गों को राहत देने के लिए आयोजित फ्री डे-टाइम स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे थे.

मौसम एजेंसी MeteoSuisse के मुताबिक, इस हफ्ते शहर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस यानी 97 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंचने की आशंका है.

इस पहल में शामिल तीन सिनेमाघरों के मैनेजर लॉरेंट डुटोइट ने रॉयटर्स को बताया, "जितनी ज्यादा गर्मी बढ़ती है, सिनेमाघर उतनी ही ज्यादा राहत की जगह बन जाते हैं." उन्होंने बताया कि गुरुवार से अब तक करीब 650 लोगों ने इस ऑफर का फायदा उठाया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मॉनसून की बढ़ी रफ्तार! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य और दक्षिण भारत में हीटवेव का कहर जारी

बुजुर्ग गिलियरोन कबते हैं, "यह बहुत अच्छा है क्योंकि इससे हमें न सिर्फ घर से बाहर निकलकर सिनेमाघर जाने का मौका मिलता है, बल्कि एयर-कंडीशंड थिएटर में अच्छा वक्त बिताने का भी मौका मिलता है."

पूरे यूरोप में फैली भीषण गर्मी यानी हीटवेव के बीच, स्विट्जरलैंड में जून का महीना अब तक का सबसे गर्म महीना बनने की राह पर है. मैदानी इलाकों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. कुछ इलाकों में तो यह 36 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो गया है.

MeteoSuisse के मौसम एक्सपर्ट एली किर्चनर ने कहा, "यह सचमुच इस हीटवेव की असाधारण प्रकृति को दिखाता है, जो बहुत लंबी और काफी तीव्र है."

यह हीटवेव सामान्य वक्त से पहले भी आई है. स्विट्जरलैंड में आमतौर पर जुलाई के दूसरे और अगस्त के पहले हिस्से में तापमान काफी बढ़ जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »