न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर हंगामा, संदिग्ध विस्फोटक फेंकने के आरोप में 6 गिरफ्तार

जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क स्थित आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान धुआं छोड़ने वाले उपकरण फेंकने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक घटना के समय मेयर और उनका परिवार घर के अंदर मौजूद थे.

Advertisement
इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान न्यूयॉर्क मेयर के जोहरान ममदानी के घर के बाहर धुएं छोड़ने वाला उपकरण फेंक कर भागता एक युवक. (Photo: AFP) इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान न्यूयॉर्क मेयर के जोहरान ममदानी के घर के बाहर धुएं छोड़ने वाला उपकरण फेंक कर भागता एक युवक. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • न्यूयॉर्क,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर धुआं छोड़ने वाले उपकरण फेंकने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना शनिवार को एक इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई. उस समय मेयर ममदानी और उनका परिवार ग्रेसी मेंशन (न्यूयॉर्क के मेयर का आधिकारिक आवास) में मौजूद थे. वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक संदिग्ध उपकरणों को उस समय जलाकर फेंका गया जब ममदानी के घर के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शनकारियों और उनके विरोध में जुटे लोगों के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी. 

Advertisement

यह प्रदर्शन सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के विरोध में आयोजित किया गया था और इसमें कुछ लोग जेक लैंग (दक्षिणपंथी इंफ्लुएंसर) से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक शुरुआत में इस घटना को मेयर ममदानी पर संभावित हमले के रूप में देखा गया था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसका अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से कोई संबंध नहीं है. न्यूयॉर्क की पुलिस ​कमिश्नर जेसिका टिश ने बताया कि इस्लाम विरोधी प्रदर्शन में करीब 20 लोग शामिल थे. इसके जवाब में 'Run the Nazis Out of New York City/Stand Against Hate' नाम के जवाबी प्रदर्शन में लगभग 125 लोग जुटे थे.

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका को इस्लाम से सीख लेनी चाहिए...', न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी की सलाह

पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों में रोक रखा था. दोपहर करीब 12:15 बजे तनाव तब बढ़ गया जब एक प्रदर्शनकारी ने कथित तौर पर काउंटर-प्रोटेस्टर्स पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया. इसके कुछ देर बाद 18 वर्षीय एमिर बालाट ने कथित रूप से जलता हुआ उपकरण विरोधी पक्ष की ओर फेंक दिया. बाद में वह एक और उपकरण लेकर भागता दिखाई दिया. पुलिस ने बताया कि ममदानी के घर के बाहर फेंके गए उपकरण काले टेप से लिपटे जार थे जिनमें नट, बोल्ट और स्क्रू भरे थे. 

Advertisement

बम निरोधक दस्ते ने इन्हें जांच के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है और एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स भी इसमें सहयोग कर रही है. पूर्व गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि न्यूयॉर्क शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए यहां कोई जगह नहीं है. मेयर जोहरान ममदानी के प्रवक्ता ने दावा किया कि इस्लाम विरोधी प्रदर्शन का आयोजन जेक लैंग ने किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement