चीन से लगी सीमा पर रूस का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, फ्लाइट में सवार सभी 49 लोगों की मौत

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 49 लोगों को जा रहा एक यात्री विमान गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया और इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई. यह An-24 यात्री विमान था, जो साइबेरिया की एंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था. विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा कस्बे की ओर बढ़ रहा था तभी वह रडार से गायब हो गया.

Advertisement
 चीन सीमा के पास गायब हुआ रूसी विमान (Photo: Perplexity-AI-generated) चीन सीमा के पास गायब हुआ रूसी विमान (Photo: Perplexity-AI-generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 49 लोगों को जा रहा एक यात्री विमान गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया. हादसे में इस विमान में सवार सभी 49 लोगों की मौत हो गई. विमान का मलबा चीन की सीमा से सटे पूर्वी रूस में मिला. रूस के इमरजेंसी मंत्रालय ने बताया कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने विमान पिछले हिस्से को जलते हुए देखा. 

Advertisement

यह हादसा तब हुआ जब विमान खराब दृश्यता के बीच दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था. प्रारंभिक जांच में पायलट की गलती या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है.

यह An-24 यात्री विमान था, जो साइबेरिया की एंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था. विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा कस्बे की ओर बढ़ रहा था तभी वह रडार से गायब हो गया. इस क्षेत्र की सीमा चीन से लगती है. जानकारी के मुताबिक, विमान में 43 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा 6 क्रू मेंबर भी विमान में मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: 'देश चलाने के लिए भीख चाहिए!' बांग्लादेश प्लेन क्रैश पर यूनुस ने मांगा चंदा तो भड़के लोग, डिलीट करना पड़ा पोस्ट

Advertisement

अमूर क्षेत्र के गवर्नर वासिली ऑरलोव ने टेलीग्राम पर बताया कि विमान की तलाश के लिए सभी जरूरी संसाधनों को जुटा लिया गया है. आपात मंत्रालय और अन्य बचाव एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान चीन की सीमा से लगे टाइंडा शहर के नज़दीक पहुंच रहा था. इलाके का मौसम और दुर्गमता सर्च ऑपरेशन में चुनौती खड़ी कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »