ईरान के हमलों पर भड़का कतर, बोला- हमारे पास जवाब देने का पूरा हक

ईरान के द्वारा किए गए हमलों की कतर ने कड़ी निंदा की है. कतर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और यूएन चार्टर के अनुच्छेद 51 के प्रावधानों के तहत उसके पास पलटवार करने का पूरा हक है.

Advertisement
कतर ने हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है. (Representative image) कतर ने हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है. (Representative image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

ईरान ने खाड़ी के कई देशों जिनमें बहरीन, कुवैत, कतर और ओमान भी शामिल हैं, उनपर हमले किए हैं. इसके बाद अब कतर ने ईरान की ओर से किए जा रहे हमलों की निंदा की है. कतर के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है. 

कतर ने ईरान की तरफ से अपनी क्षेत्र के साथ-साथ जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, ओमान और कुवैत के इलाकों पर किए गए नए हमलों की सख्त निंदा की है. कतर ने इन हमलों को निशाना बनाए गए देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सीधा उल्लंघन माना है. साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन भी बताया है.

Advertisement

विदेश मंत्रालय का कहना है कि इन हमलों का जारी रहना तनाव को खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकता है, जिससे तनाव कम करने के प्रयास जटिल हो जाएंगे और क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता लाने के राजनीतिक व कूटनीतिक प्रयासों को नुकसान पहुंचेगा. कतर इन हमलों और उनसे होने वाले परिणामों व प्रभावों के लिए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को पूरी तरह और कानूनी रूप से जिम्मेदार मानता है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर महासंग्राम! एक बार फिर आमने-सामने US-ईरान, मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा

इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि कतर के पास अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के प्रावधानों के अनुसार जवाब देने व अपनी संप्रभुता, सुरक्षा, क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का पूरा अधिकार है. कतर अपने मित्र देशों के साथ पूरी एकजुटता और उनकी संप्रभुता, सुरक्षा व क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए उनके द्वारा उठाए गए सभी वैध कदमों के प्रति अपना समर्थन दोहराता है.

Advertisement

मंत्रालय ने उन सभी सैन्य कार्रवाइयों और हमलों को तुरंत और पूरी तरह से रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया है जो क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हैं.

इस बीच, ओमान ने मुसन्दम और अल वुस्ता प्रांतों में हवाई हमलों के बाद, ओमान में ईरान के राजदूत मूसा फरहांग को तलब किया और उन्हें विरोध का औपचारिक नोट सौंपा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »