एयर कनाडा ने 22 मार्च तक रद्द कीं इजरायल-दुबई की उड़ानें, री-शेड्यूल और फुल रिफंड का विकल्प

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के कारण एयर कनाडा ने इजरायल और दुबई के लिए अपनी सभी उड़ानें 22 मार्च तक के लिए रद्द कर दी हैं. कंपनी ने यात्रियों को बिना किसी शुल्क के अपनी यात्रा दोबारा शेड्यूल करने का विकल्प दिया है. वहीं, फ्लाइट कैंसिल करने पर पूरे पैसे वापस किए जाएंगे.

Advertisement
एयर कनाडा ने यात्रियों को कई विकल्प भी दिए हैं.  (Photo: Reuters) एयर कनाडा ने यात्रियों को कई विकल्प भी दिए हैं. (Photo: Reuters)

रोहित शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं. वहीं, कुछ देशों में हर रोज कई फ्लाइट्स रद्द की जा रही हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए एयर कनाडा ने इजरायल और दुबई जाने वाली सारी उड़ाने 22 मार्च तक के लिए कैंसिल कर दी हैं.

एयर कनाडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मिडिल-ईस्ट में सैन्य स्थिति की वजह से हमने कनाडा से इजरायल और दुबई जाने वाली उड़ानें 22 मार्च तक रद्द कर दी हैं और सेवा 23 मार्च से फिर से शुरू होगी. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी हिसाब से अपने कार्यक्रम में बदलाव करेंगे.'

Advertisement

एयर कनाडा ने एक स्टेटमेंट में चेतावनी देते हुए बताया कि मिडिल-ईस्ट में हो रही जंग की वजह से दुबई (DXB) और तेल अवीव (TLV) से आने-जाने वाली सभी उड़ानें फिलहाल निलंबित हैं. अगर कोई भी शख्स इनमें से किसी भी क्षेत्र में है, तो वो एयरपोर्ट की तरफ ना जाएं.

ट्रिप कैंसिल करने पर पूरे पैसा वापस

एयर कनाडा ने ये भी बताया कि जिन लोगों की उड़ानें निलंबित हुई हैं, वो बिना पैसे दिए अपनी ट्रिप को दोबारा शेड्यूल कर सकते हैं. जिन लोगों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं, वो एयर कनाडा से बात करके इसका हल निकाल सकते हैं. वहीं, ट्रिप कैंसिल करने पर यात्रियों को पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: US इजरायल और ईरान जंग: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द, विदेशी यात्री परेशान

Advertisement

खास बात ये है कि इस मुश्किल वक्त में एयर कनाडा ने उन लोगों को भी विकल्प दिए हैं, जिनकी उड़ान प्रभावित नहीं है, लेकिन वो अपनी जर्नी दोबारा शेड्यूल करना चाहते हैं. हालांकि इसके लिए शर्त ये है कि यात्री ने 28 फरवरी, 2026 तक एयर कनाडा का टिकट खरीदा हो और उनकी फ्लाइट 15 मार्च, 2026 तक हमले से जूझ रहे देशों से किसी एक से आने-जाने वाली हो. 

इनमें अबू धाबी (AUH, अम्मान (AMM), बेरुत (BEY), दम्माम (DMM), दुबई (DXB), एरबिल (EBL) और तेल अवीव (TLV) शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement