जापान के स्कूल में अचानक लगी आग, 300 बच्चों का रेस्क्यू, 10 घायल- VIDEO

जापान की राजधानी टोक्यो के एक प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. घटना के समय स्कूल में 300 से ज्यादा छात्र और शिक्षक मौजूद थे. दमकलकर्मियों और स्कूल प्रशासन ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, हालांकि 10 लोग घायल हुए हैं.

Advertisement
जापान के स्कूल में म्यूजिक क्लास के पास आग लग गई. (Photo- ITG) जापान के स्कूल में म्यूजिक क्लास के पास आग लग गई. (Photo- ITG)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार को एक प्राथमिक स्कूल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के समय स्कूल में करीब 330 छात्र और शिक्षक मौजूद थे. राहत की बात यह रही कि सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

यह घटना टोक्यो के किता वार्ड स्थित टाकिनोगावा डेसन एलिमेंट्री स्कूलमें सुबह करीब 11 बजे हुई. टोक्यो फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग स्कूल की चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित संगीत कक्ष के पास से शुरू हुई. देखते ही देखते आग ने चौथी मंजिल के लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल जीतकर बने स्टार, अभिजीत ने बेटियों की पेंटिंग से सजाया घर, गेट पर विराजे बप्पा, लगाई जापानी आर्ट

घटना के वीडियो और तस्वीरों में स्कूल की खिड़कियों से काला धुआं निकलता दिखाई दिया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया.

आग लगने के दौरान कुछ छात्र और एक शिक्षक इमारत के भीतर फंस गए थे. दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं अधिकांश छात्र और शिक्षक खुद ही स्कूल से निकलकर पास के एक पार्क में पहुंच गए थे.

यह भी पढ़ें: ऐसे होते हैं जिम्मेदार नागरिक! जापान के फुटबॉल फैंस का VIDEO देखकर लोग यही कह रहे हैं

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं. इनमें सात छात्र धुआं सांस के जरिए अंदर जाने से प्रभावित हुए, एक छात्र निकासी के दौरान गिरकर घायल हो गया, जबकि दो शिक्षक भी चोटिल हुए हैं. हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी की जान को खतरा नहीं है.

Advertisement

शुरुआती जांच में पता चला है कि आग उस समय लगी जब पांचवीं कक्षा के छात्र संगीत की म्यूजिक क्लास में मौजूद थे. जांच एजेंसियों का मानना है कि आग म्यूजिक क्लास के पास स्थित किसी कमरे से शुरू हुई थी. हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »