इजरायली सेना ने किया दो तिहाई हमास रेजिमेंट के सफाए का दावा, बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया अब सेकंड फेज का प्लान

गाजा युद्ध में शहीद हुए एक इजरायली सैनिक की तस्वीर अपने हाथ में लेते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- सैनिकों की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी. उन्होंने वादा किया कि जब तक हमास हार नहीं जाता और गाजा से सभी बंधकों को रिहा नहीं करा लिया जाता, तब तक यह जंग जारी रहेगी.

Advertisement
गाजा के पास एक असेंबली पाॅइंट पर इजरायली सैनिकों के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू. (Photo: X/@IsraeliPM) गाजा के पास एक असेंबली पाॅइंट पर इजरायली सैनिकों के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू. (Photo: X/@IsraeliPM)

aajtak.in

  • तेल अवीव,
  • 19 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि इजरायली रक्षा बलों ने गाजा में हमास की लगभग दो तिहाई रेजिमेंट्स का सफाया कर दिया है. उन्होंने 'पूर्ण जीत' तक युद्ध जारी रखने की कसम खाई. नेतन्याहू ने तेल अवीव में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'लड़ाई के दो चरण हैं; पहला हमास रेजिमेंट को नष्ट करना है, ये उनके संगठित युद्ध ढांचे हैं

Advertisement

नेतन्याहू ने तेल अवीव में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'युद्ध के दो चरण हैं, पहला हमास की सभी रेजिमेंट्स को नष्ट करना. अब तक 24 में से 16 या 17 को नष्ट कर दिया गया है. दूसरा चरण है, उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों को नियंत्रण में लेना. पहली कार्रवाई आमतौर पर छोटी होती है और दूसरी में थोड़ा अधिक समय लगता है'.

सैनिकों की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी: नेतन्याहू

गाजा युद्ध में शहीद हुए एक इजरायली सैनिक की तस्वीर अपने हाथ में लेते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'सैनिकों की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी'. उन्होंने वादा किया कि जब तक हमास हार नहीं जाता और गाजा से सभी बंधकों को रिहा नहीं करा लिया जाता, तब तक यह जंग जारी रहेगी. नेतन्याहू ने कहा, 'जीत हासिल करने में अभी कई महीने लगेंगे. लेकिन हम इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं'.

Advertisement

'बंधकों की वापसी तक जीत पूरी नहीं होगी'

उन्होंने कहा, 'हम पूरी तरह जीतने तक कोई समझौता नहीं करेंगे. पूर्ण जीत के लिए हमास लीडरशिपका सफाया और उसकी सैन्य क्षमताओं का विनाश आवश्यक है. हमारे बंधकों की घर वापसी तक जीत पूरी नहीं होगी. पूर्ण जीत के लिए आवश्यक है कि गाजा को विसैन्यीकृत किया जाए और इस क्षेत्र की सुरक्षा इजरायल अपने हाथों में ले. गाजा में प्रवेश करने वाली हर चीज पर इजरायल की मुहर लगनी जरूरी होगी, तभी हम पूर्ण जीत का दावा कर सकते हैं'.

'जीत में कितने भी महीने लगें, हासिल करेंगे'

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'मैंने अपने सैनिकों से वादा किया है, मैं उन शोक संतप्त परिवारों को वचन देता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मैं बंधकों के परिवारों को वचन देता हूं, हम नहीं रुकेंगे. हम अपने प्रियजनों को घर लाए बिना युद्ध समाप्त नहीं करेंगे. हम पूर्ण विजय होने तक युद्ध समाप्त नहीं करेंगे. अब मैं साफ-साफ और ईमानदारी से कहता हूं, जीत में कई महीने लगेंगे, लेकिन हम इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं'.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »