प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बड़ा घोटाला जल्द ही सामने आएगा क्योंकि जो लोग राजनीति करते हैं वो केवल वोट पाने के उद्देश्य से काम करते हैं. उनकी न तो श्रद्धा है, न भक्ति और न ही धर्म पर विश्वास. यह राजनीतिक चालबाजियां वोटों के लिए होती हैं और जनता को गुमराह किया जाता है. इस प्रकार के घोटाले समाज के लिए खतरनाक होते हैं क्योंकि वे राजनीतिक सिस्टम की विश्वसनीयता को खत्म कर देते हैं.