इजरायली सैनिकों ने तोड़ी ईसा मसीह की मूर्ति, विदेश मंत्री को मांगनी पड़ी माफी, कहा- ये शर्मनाक

दक्षिण लेबनान में एक आईडीएफ सैनिक ने ईसा मसीह की प्रतिमा तोड़ दी थी, इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था. अब इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने इस घटना को शर्मनाक बताया और ईसाई समुदाय से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
इजरायली विदेश मंत्री ने ईसाइयों से माफी मांगी है. (Photo: ITGD) इजरायली विदेश मंत्री ने ईसाइयों से माफी मांगी है. (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

दक्षिण लेबनान में एक आईडीएफ सैनिक ने ईसा मसीह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की थी. इसे लेकर अब इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार की प्रतिक्रिया सामने आई थी. गिदोन ने इस घटना को 'शर्मनाक' बताते हुए ईसाई समुदाय से माफी मांगी है.

दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें एक इजरायली सैनिक हथौड़े से ईसा मसीह की मूर्ति को तोड़ते हुए नजर आ रहा था. इस फोटो को एक लेबनानी पत्रकार ने शेयर किया था जिसकी बाद में IDF ने भी पुष्टि की थी.

Advertisement

विदेश मंत्री गिदोन सार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें इजरायल के मूल्यों के खिलाफ है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

'सभी ईसाइयों से माफी मांगते हैं...'

गिदोन ने लिखा, 'दक्षिण लेबनान में एक आईडीएफ सैनिक के ईसाई धार्मिक प्रतीक को नुकसान पहुंचाना गंभीर और अपमानजनक है. मैं आईडीएफ के बयान में इस घटना की निंदा करने और मामले की जांच करने की सराहना करता हूं.'

यह भी पढ़ें: 'ईसा मसीह का अपमान बर्दाश्त नहीं', पोप और ट्रंप की लड़ाई में कूदा ईरान

विदेश मंत्री ने आगे कहा, 'ये शर्मनाक कार्रवाई पूरी तरह से हमारे मूल्यों के खिलाफ है. इजरायल एक ऐसा देश है जो अलग-अलग धर्मों और उनके पवित्र प्रतीकों का सम्मान करता है और धर्मों के बीच सम्मान को बनाए रखता है. हम इस घटना के लिए और उन सभी ईसाइयों से माफी मांगते हैं जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है.'

Advertisement

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एक इजरायली सैनिक को ईसा मसीह की मूर्ति पर हथौड़े से वार करते देखा जा रहा है. इजरायली सेना ने इस फोटो के असली होने की बात कबूल की है और माफी मांगते हुए वादा किया है कि वो मूर्ति को ठीक कराने में सहयोग करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement