कुवैत: ईरानी हमले में भारतीय कर्मचारी की मौत, बिजली-पानी संयंत्र को भी भारी नुकसान

ईरान ने कुवैत के बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र के सेवा भवन पर हमला किया, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई. हमले के बाद कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बिजली और जल प्रणालियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है.

Advertisement
ईरान ने कुवैत के बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर हमला किया. (AP photo) ईरान ने कुवैत के बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर हमला किया. (AP photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

ईरान ने कुवैत के बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र के परिसर में स्थित सेवा भवन पर हमला किया. इस हमले में वहां काम करने वाले एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई. कुवैत के बिजली और जल मंत्रालय ने सोमवार तड़के इसकी पुष्टि की है.

कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि रविवार, 29 मार्च 2026 की शाम को एक सेवा भवन पर हमला हुआ. मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने पुष्टि की कि इस ईरानी हमले की वजह से सेवा भवन को काफी नुकसान पहुंचा है.

Advertisement

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में जारी करते हुए भारतीय कर्मचारी की मौत पर शोक जताया है. फिलहाल मृतक कर्मचारी की पहचान सामने नहीं आई है.

हमले के तुरंत बाद आपातकालीन सुरक्षा दलों ने अपना काम शुरू कर दिया है. मंत्रालय ने बताया है कि प्रभावित स्थलों को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है. मंत्रालय ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

بيان رقم (16) وزارة الكهرباء والماء والطاقة المتجددة

تضرر مبنى خدمي في إحدى محطات القوى الكهربائية وتقطير المياه #وزارة_الكهرباء_والماء pic.twitter.com/yOEuRP9vZs

— وزارة الكهرباء والماء والطاقة المتجددة 🇰🇼 (@mew_kwt) March 29, 2026

कुवैत सरकार ने भरोसा दिलाया है कि बिजली और पानी की प्रणालियों की सुरक्षा और स्थिरता उनके लिए सबसे पहले है. सभी तकनीकी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं ताकि सेवाओं में कोई बाधा न आए और देश की जरूरी सुविधाएं सही ढंग से चलती रहें.

Advertisement

इससे पहले अबू धाबी में एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट करने के बाद मलबा गिरने से तीन जगह आग लग गई थी. इस दौरान भी 6 लोग घायल हो गए थे. इनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement