चीन के गुआंग्शी में भीषण ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत और 17 घायल

दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुआंग्शी प्रांत में एक तेज धमाके के कारण सात लोगों की जान चली गई, जबकि 16 अन्य जख्मी हुए हैं. फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गहन तफ्तीश जारी है.

Advertisement
धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई (Photo-Screengrab) धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई (Photo-Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी (Guangxi) इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस इलाके में हुए एक जोरदार ब्लास्ट में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी. सकी चपेट में आने से 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement

शुरुआती कयासों में इस हादसे के पीछे गैस पाइपलाइन में लीकेज या खराबी की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद स्पष्ट कर दिया है कि यह धमाका गैस पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं के कारण नहीं हुआ है. फिलहाल जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: चीन में ब्लास्ट से मरने वालों की तादाद बढ़कर 112 हुई, 95 अभी भी लापता

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »