राजस्थान के झुंझुनूं के 22 वर्षीय भारतीय वायुसेना के जवान आर्यन झाझड़िया का ड्यूटी के दौरान हादसे में निधन हो गया. तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह गांव पहुंची तो पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. श्मशान घाट पर भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और सैन्य परंपराओं के अनुसार अंतिम सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.