TMC पार्टी के नाम और चिन्ह पर दावे की तैयारी? ऋतब्रत बनर्जी ने कर दिया बड़ा इशारा

ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के 20 सांसदों के एनसीपीआई में जाने का फैसला उनका अपना है और विधायक दल में इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने दावा किया कि 80 में से 65 विधायक अब भी एकजुट हैं. पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावे के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है.

Advertisement
टीएमसी में टूट के बीच ऋतब्रत ने दावा किया कि 65 विधायक अब भी एकजुट हैं (Photo: ITG) टीएमसी में टूट के बीच ऋतब्रत ने दावा किया कि 65 विधायक अब भी एकजुट हैं (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी के 20 सांसदों के एनसीपीआई में विलय के दावे के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या पार्टी के विधायक भी इसी रास्ते पर चल सकते हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और टीएमसी से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पत्रकार से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, 'जहां तक पश्चिम बंगाल के विधायक दल का सवाल है, हमें ऐसी किसी बात की जानकारी नहीं है. हमने भी टीवी के जरिए ही देखा कि 20 सांसद एनसीपीआई में शामिल हो गए हैं. यह उनका फैसला है. हमारे बीच इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'विधायक दल की स्थिति पहले जैसी ही है. हम बार-बार कह चुके हैं कि 80 में से 65 विधायक एक साथ हैं और एकजुट हैं. यह सामूहिक समूह आगे क्या करेगा, इस पर भी हम कई बार अपनी बात रख चुके हैं. हमारा रुख पूरी तरह साफ है.'

पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावे के सवाल पर जवाब

जब उनसे पूछा गया कि क्या आने वाले दिनों में पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा करने की कोशिश की जाएगी, तो उन्होंने कहा, 'यह तो आने वाला समय बताएगा. अभी सोमवार की शाम है. कल सुबह क्या होगा, कल शाम क्या होगा या परसों क्या होगा, यह अभी कोई नहीं बता सकता. फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है.'

यह भी पढ़ें: बागियों का 'सहारा' बनी NCPI की कहानी... कभी पंचायत चुनाव तक नहीं जीती पार्टी के पास अब बंगाल का सबसे बड़ा संसदीय गुट

Advertisement

बीए कमेटी की बैठक पर क्या बोले?

पत्रकार ने पूछा कि मंगलवार को बिजनेस एडवाइजरी (बीए) कमेटी की पहली बैठक होने जा रही है, जिसमें वह नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शामिल होंगे. इस पर ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, 'जब बीए कमेटी की बैठक होगी, तब देखा जाएगा. उसमें कौन-कौन जाएगा, इसकी पूरी जानकारी अभी मुझे नहीं है. लेकिन मैं और मेरे चीफ व्हिप उसमें जरूर शामिल होंगे. इतना हमें पता है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »