अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में धांधली की जांच के लिए बनी SIT आज से जांच शुरू कर सकती है. राम मंदिर में चढावे के लेकर जो समाजवादी पार्टी पहले दिन से आवाज उठा रही थी वो अब जांच को लेकर भी सवाल उठा रही है. अखिलेश नाराज हैं कि साधु संतों और आस्था भक्ति के मसले में पुलिस प्रशासन से जांच क्यों कराई जा रही है.