निकल गई गुंडई... मेडिकल स्टोर मालिक पर तमंचा तानने वालों को पुलिस ने दबोचा तो लगे गिड़गिड़ाने

शाहजहांपुर में मेडिकल स्टोर मालिक पर तमंचा तानकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हैं. पकड़े गए आरोपी थाने में माफी मांगते नजर आए. पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

Advertisement
मेडिकल स्टोर मालिक पर तमंचा तानने वालों को पुलिस ने दबोचा (Photo: itg) मेडिकल स्टोर मालिक पर तमंचा तानने वालों को पुलिस ने दबोचा (Photo: itg)

रितु राज

  • शाहजहांपुर,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो युवकों को गुंडई करना और मेडिकल स्टोर मालिक पर तमंचा तानना महंगा पड़ गया. यहां तमंचे के साथ दबंगई करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों गुंडों को गिरफ्तार कर लिया है. 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए. पुलिस ने दबंगों के पास से एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है. दरअसल 2 दिन पहले थाना जलालाबाद क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाने वाले राघवेंद्र सिंह से दवाइयां के खरीद के पैसों को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद इलाके का ही हिस्ट्री शीटर और संजय सिंह और शोभित सिंह अपने दोनों साथियों के साथ 3 मई मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे, जिसके बाद खुलेआम तमंचा लहराते हुए नजर आए थे.

Advertisement

इसी दौरान गुंडों ने मेडिकल स्वामी पर तमंचा तानकर फायर भी कर दिया. इसमें मेडिकल स्टोर मालिक बाल बाल बचा था तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने तमंचा लहराने वाले संजय सिंह और शोभित सिंह को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो गुंडे मौके से फरार हो गए. हालांकि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तारी होने के बाद आरोपी थाने में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement