उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के थाना बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं. यह कार्रवाई क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई.
बाइक चोर मामा- भांजे
पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान गांगरोह नहर पुल के पास से चारों आरोपियों को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों में एहसान उर्फ शानू, मेहरबान, दिलशाद और शमशाद शामिल हैं. पूछताछ में सामने आया कि ये लोग अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते थे. एहसान और दिलशाद मामा भांजे हैं.
11 मोटरसाइकिल बरामद
बरामद 11 मोटरसाइकिलों में से पांच के मुकदमे पहले से ही थाना बेहट में दर्ज हैं, जबकि दो बाइक के मामले कोतवाली नगर में दर्ज हैं,बाकी मोटरसाइकिलों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के मुख्य आरोपी एहसान और मेहरबान चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जबकि दिलशाद और शमशाद चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने का काम करते थे. पुलिस अब इस गैंग के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
मामा भांजे समेत चारों गिरफ्तार
थाना बेहट पुलिस द्वारा एक वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है, इसमें चार अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं जिनकी निशानदेही पर 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई है, इन चारों में जो मुख्य आरोपी है वह एहसान है और मेहरबान है, यह दोनों लोग आपस में दोस्त हैं, जो दिलशाद है वह एहसान का मामा लगता है. इनके कब्जे से जो 11 मोटरसाइकिल मिली है उनमें से पांच मोटरसाइकिल का मुकदमा पूर्व से ही थाना बेहद पर पंजीकृत है, जिस पार्टी में काम कर रही थी, और इसी तरह दो मुकदमे नगर कोतवाली में पंजीकृत है, जो बाकी बची हुई बाइक है उनका पता किया जा रहा है, जो बरामद की है उसके आधार पर इन चारों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है. अग्रिम विधि कार्यवाही इस पर की जाएगी. इनका कोई अपराधिक इतिहास अभी तक नहीं मिला है.
गैंगस्टर एक्ट भी लगेगा
इन्होंने बताया कि एहसान और मेहरबान मिलकर जगह-जगह पर जैसे जिन भैंकों के लोग नाजुक है या खुले हुए हैं या फिर भीड़ वाली इलाकों पर यह चोरियां करते थे, इसमें जो दिलशाद है वह इन बाइक्स को बिकने का काम करता था शमशाद के साथ मिलकर, इनके ऊपर हम गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही भी करेंगे, एहसान की देहरादून में नाई की दुकान है, और यह यही का अब्दुल्लापुर का रहने वाला है, और मेहरबान इसका साथी रहा है, पुलिस ने उनकी निशान दही से ही जो 11 भाई के हैं वह बरामद की है और इन्होंने बताया कि यह पैसों के लिए चोरी किया करते थे.
राहुल कुमार