उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर एलपीजी सिलेंडर रिफिल का इंतज़ार कर रहे लोगों की कतार में एक तेज़ रफ़्तार कार घुस गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना शाहपुर इलाके के काकरा गांव के पास हुई. सोमवार को साप्ताहिक छुट्टी के बाद जब बड़ी संख्या में ग्राहक इंडेन गैस एजेंसी पर जमा हुए, तो LPG सिलेंडर रिफिल के लिए एक लंबी कतार लग गई थी. सर्किल ऑफिसर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में 35 वर्षीय अय्यूब की मौत हो गई, जबकि शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने शुरू की जांच, चालक की तलाश तेज
पुलिस के अनुसार वे गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर लगी लंबी कतार में खड़े थे. तभी एक तेज़ रफ़्तार कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे ग्राहकों की कतार में जा घुसी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद चालक कार को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया.
पुलिस ने कार को ज़ब्त कर लिया है और फरार चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और वे ट्रक चालक को पकड़ने की मांग कर रहे हैं.
aajtak.in