'मिसाइल की आवाजें आ रहीं..', दुबई एनिवर्सरी मनाने गए फंसे मेरठ के दंपति, बयां किया दर्द

मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात के बीच मेरठ के राजा सलूजा और उनकी पत्नी ईशा अबूधाबी में फंसे हैं. शादी की पहली सालगिरह पर 21 फरवरी को दुबई गए दंपती की दिल्ली वापसी फ्लाइट रद्द हो गई है. परिजनों के अनुसार मिसाइल हमलों की आवाजें सुनी गईं है. दोनों फिलहाल होटल में सुरक्षित हैं. परिवार ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

Advertisement
नवदंपती ने सुनाई आपबीती.(Photo: Usman Chaudhary/ITG) नवदंपती ने सुनाई आपबीती.(Photo: Usman Chaudhary/ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

मिडिल ईस्ट देशों में बिगड़े हालात और ईरान व खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर अब मेरठ के परिवारों पर भी दिखने लगा है. हवाई उड़ानें बंद होने से कई भारतीय नागरिक दुबई और अबूधाबी में फंसे हुए हैं. मेरठ के भी कई परिवारों के सदस्य खाड़ी देशों में फंसे हैं, जिससे परिजन चिंतित और दहशत में हैं.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मेरठ से कुछ लोग मक्का-मदीना में उमरा करने गए हैं, जबकि कुछ घूमने के लिए दुबई और अन्य खाड़ी देशों में पहुंचे थे. उड़ानें रद्द होने के कारण वे वापस नहीं लौट पा रहे हैं. परिवार लगातार संपर्क में हैं, लेकिन अनिश्चितता के कारण चिंता बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: US-इजरायल के साथ जंग में कूद गया ब्रिटेन? ईरान पर बमबारी के बीच मिडिल ईस्ट में क्या कर रही ब्रिटिश सेना

शादी की पहली सालगिरह पर गए थे दुबई

मेरठ के थापर नगर मिशन कंपाउंड निवासी राजा सलूजा अपनी पत्नी ईशा के साथ 21 फरवरी को शादी की पहली वर्षगांठ मनाने दुबई गए थे. शनिवार को उनकी दिल्ली वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन मौजूदा हालात के चलते सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं. राजा सलूजा ने बताया कि यहां मिसाइल चलने की आवाजें आ रही हैं. लोग डरे हुए हैं.

Advertisement

राजा की बहन दीपाली ने दर्द बयां करते हुए बताया कि फोन पर बात हुई है. वहां मिसाइल चलने की आवाजें आ रही हैं और अबूधाबी में भी मिसाइल गिरने की सूचना है. उनकी फ्लाइट पूरी तरह रद्द कर दी गई है और फिलहाल उन्हें होटल में ठहराया गया है.

परिवार दहशत में, सरकार से गुहार

दीपाली ने बताया कि पहले कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा गया था, लेकिन बाद में फ्लाइट पूरी तरह से कैंसिल कर दी गई. हालांकि भाई और भाभी फिलहाल सुरक्षित हैं. फिर भी पूरा परिवार दहशत में है. किसी तरह पूरी रात बीती है.

राजा का ऑटो पार्ट्स का व्यवसाय है. परिवार का कहना है कि वहां की सरकार लोगों की मदद कर रही है. साथ ही हिंदुस्तान सरकार से गुहार लगाई गई है कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement