SDM ज्योति मौर्य केस में मनीष दुबे के खिलाफ सड़कों पर उतरा गुलाबी गैंग, नारेबाजी कर दी ये चेतावनी

उत्तर प्रदेश के महोबा में गुलाबी गैंग ने एसडीएम ज्योति मौर्य और मनीष दुबे के मामले को लेकर प्रदर्शन किया. गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कहा कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को बर्खास्त किया जाए, सख्त कार्रवाई की जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम दफ्तर में घुसकर डंडे चलाएंगे.

Advertisement
मनीष दुबे के खिलाफ गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन. मनीष दुबे के खिलाफ गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन.

नाह‍िद अंसारी

  • महोबा,
  • 12 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

उत्तर प्रदेश के महोबा में महिलाओं के संगठन गुलाबी गैंग ने सड़कों पर उतरकर ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) केस में कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान गुलाबी गैंग ने मनीष दुबे को बर्खास्त करने की मांग की. महिलाओं ने 'मनीष दुबे को भगाना है, महोबा को बचाना है' नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया. गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में महिलाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा.

Advertisement

गुलाबी गैंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनीष दुबे पर एक्शन नहीं हुआ तो ऑफिस में घुसकर डंडे मारेंगे. बता दें कि मनीष दुबे महोबा में होमगार्ड विभाग में जिला कमांडेंट हैं. बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया है कि ज्योति का मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है.

यह भी पढ़ेंः ज्योति मौर्य केस में बढ़ीं मनीष दुबे की मुश्किलें, निलंबन के साथ FIR दर्ज कर जांच की सिफारिश

एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया है कि ज्योति और मनीष ने मुझे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची. इस मामले में जांच के बाद DG होमगार्ड बीके मौर्य ने मनीष दुबे के सस्पेंड करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है.

यहां देखें Video

'मनीष दुबे ने बुंदेलखंड की भूमि को अपवित्र किया'

Advertisement

इस मामले को लेकर गुलाबी गैंग में आक्रोश है. गुलाबी गैंग ने मनीष दुबे को लेकर कहा कि बुंदेलखंड की वीरभूमि को अपवित्र करने वाले को यहां से भगाया जाए. गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में इकट्ठी हुईं महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया. गुलाबी गैंग की महिलाओं ने कहा कि महिलाओं की आजादी पर बंदिशें हो रही हैं. शिक्षा ग्रहण करने गई युवतियों व लड़कियों को वापस बुलाया जा रहा है, यह सही नहीं है.

'लोग महिलाओं की पढ़ाई छुड़वा रहे, ज्योति मौर्य और मनीष दुबे इसके जिम्मेदार'

गुलाबी गैंग ने कमांडेंट मनीष दुबे और ज्योति मौर्य को लेकर कहा कि इनके केस की वजह से लोग महिलाओं पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं, मगर ये गलत है. सबको एक जैसा ठहराया जा रहा है. तरह-तरह के गाने गीत बनाकर महिलाओं की बदनामी की जा रही है. यह सब मनीष दुबे के कारण हो रहा है, जो अपनी पत्नी को भी दबाव में लिए है और दूसरे का परिवार भी बर्बाद कर दिया.

'ज्योति और मनीष के खिलाफ लिया जाए सख्त एक्शन'

गुलाबी गैंग ने कहा कि ज्योति मौर्य के कारण देशभर की महिलाओं, बहनों को शर्मिंदा होना पड़ रहा है, जिससे गुलाबी गैंग में आक्रोश है. गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल और बुंदेलखंड कमांडर फरीदा बेगम ने ज्योति मौर्य व मनीष दुबे कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

'कार्रवाई न हुई तो दफ्तर में घुसकर चलाएंगे डंडे'

गुलाबी गैंग की संपत पाल ने तहसील परिसर में पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से मनीष दुबे को बर्खास्त किए जाने और केस दर्ज करने की मांग की है. गुलाबी गैंग ने चेतावनी दी कि यदि मनीष दुबे पर कार्रवाई नहीं हुई तो गुलाबी गैंग हाथों में डंडा लेकर होमगार्ड विभाग में घुसकर डंडे चलाएगा. 

इस मामले में एसडीएम संजीव राय ने बताया कि गुलाबी गैंग ने मनीष दुबे पर कार्रवाई की मांग के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया है, जिसे उचित माध्यम से भेजा जा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »