लखनऊ में 22 मई से स्कूलों की छुट्टियां शुरू, DM ने भीषण गर्मी के चलते जारी किया आदेश

UP की राजधानी लखनऊ में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) विशाख जी ने जनपद के सभी बोर्डों के स्कूलों में कल यानी 22 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं.

Advertisement
DM ने गर्मी के चलते दी समर वेकेशन की हरी झंडी.(File Photo) DM ने गर्मी के चलते दी समर वेकेशन की हरी झंडी.(File Photo)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस वक्त भीषण लू और प्रचंड गर्मी की चपेट में है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसके प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने एक अहम फैसला लिया है. जिलाधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जनपद लखनऊ के समस्त स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी हो जाएगा.

Advertisement

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि वर्तमान में लखनऊ में लू और गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कुछ स्कूलों ने अभी तक अवकाश घोषित नहीं किया था, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ था.

मौसम विभाग (IMD) लगातार लू से बचाव के सुझाव और चेतावनी जारी कर रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला अनिवार्य हो गया है.

सभी बोर्डों पर लागू होगा आदेश
यह आदेश किसी एक विशेष बोर्ड के लिए नहीं है. यूपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और अन्य सभी मान्यता प्राप्त निजी और सरकारी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

जनहित में अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधकों की सुविधा के लिए इस आदेश की प्रमाणिकता की पुष्टि के लिए जनपद की आधिकारिक वेबसाइट https://lucknow.nic.in पर जाने का सुझाव दिया है.

जिलाधिकारी की अपील
जिलाधिकारी ने लखनऊ के नागरिकों से भी अपील की है कि वे दोपहर के समय बेवजह बाहर न निकलें और बच्चों को हाइड्रेटेड रखें. स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से होमवर्क दें ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement