सफर... पंचर और फिर चीख-पुकार! कौशांबी में हाईवे-19 पर अज्ञात वाहन का 'हिट एंड रन', दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

यूपी के कौशांबी में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां पिकअप का टायर पंचर बनाते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों सहित कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
प्रयागराज-कानपुर हाईवे-19 पर हुआ हादसा (Photo- ITG) प्रयागराज-कानपुर हाईवे-19 पर हुआ हादसा (Photo- ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी ,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में प्रयागराज-कानपुर हाईवे-19 पर देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिकअप गाड़ी और उसका पंचर बना रहे चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में पिकअप सवार दो युवकों और पंचर बना रहे दो सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही स्थानीय सैनी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और सभी चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

चारपाई लादकर उन्नाव जा रहे थे युवक

आपको बता दें कि हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर के पास हुआ. कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अनवर (38) और एहसान (35) पिकअप गाड़ी में चारपाई लादकर उन्नाव की तरफ जा रहे थे. सफर के दौरान देर रात अचानक उनकी पिकअप का टायर पंचर हो गया. गाड़ी को हाईवे के किनारे रोककर वे पंचर ठीक करवाने का इंतजाम करने लगे.

पंचर बनाते समय काल बनकर आया अज्ञात वाहन

पिकअप का पंचर बनाने के लिए सिराथू नगर के वार्ड नंबर-10 के रहने वाले दो सगे भाई, साबिर और अकबर पहुंचे. दोनों भाई मिलकर जैसे ही गाड़ी का टायर ठीक करने लगे, तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सबको जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई.

Advertisement

परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मामले में सिराथू डीएसपी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन व चालक की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »