UP: रिश्ते में लगने वाले भतीजे ने चाची से किया रेप, वीडियो वायरल होने के बाद खुला भेद

इटावा में एक महिला ने रिश्ते में लगने वाले भतीजे पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Advertisement
घर में घुसकर महिला से रेप. (Photo: Representational) घर में घुसकर महिला से रेप. (Photo: Representational)

अमित तिवारी

  • इटावा ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

इटावा जिले के थाना बलरई क्षेत्र में एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ही पारिवारिक भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है. पीड़ित महिला ने थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने रात के समय घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

महिला के दो छोटे बच्चे हैं, उसका पति गुजरात में हलवाई का काम करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था. इसी स्थिति का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी रिश्ते में भतीजा लगता है और इसी कारण वह घर में आसानी से पहुंच गया.

रात में घर में घुसकर वारदात का आरोप

पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार बीएनएस की धाराओं 61(1) और 333 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच

घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है. पुलिस इस वीडियो की भी जांच कर रही है ताकि घटना की पुष्टि और साक्ष्य एकत्र किए जा सकें. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में तकनीकी और साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement