बांदा में मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा लुटेरा गैंग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को लगी गोली

बांदा में पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में ई-रिक्शा चालकों को लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार हुए. मुख्य आरोपी अखिलेश को गोली लगी, जो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है. आरोपी ड्राइवर को नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर रिक्शा और पैसे लूटते थे. पुलिस ने दो रिक्शा, सात बैटरियां और 39 हजार रुपये बरामद किए हैं.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 17 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ई-रिक्शा चालकों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. देहात कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा. मुख्य आरोपी अखिलेश को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

ASP शिवराज के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान अखिलेश, रिंकू, राकेश और उमेश के रूप में हुई है. यह गिरोह रात में ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठता था और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चालक को बेहोश कर देता था. इसके बाद ई-रिक्शा, बैटरी और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे. इन अपराधियों ने पिछले एक महीने में कई घटनाओं को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें: बांदा: पत्नी के साथ बैठकर शख्स ने पी कोल्ड ड्रिंक, फिर अचानक कट्टा उठाकर मार दी गोली

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक रिक्शे में कुछ संदिग्ध लोग आ रहे हैं. चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे. पीछा कर उन्हें घेर लिया गया. इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसका जवाब देते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को घायल कर गिरफ्तार किया.

Advertisement

अखिलेश पर हत्या, चोरी, तस्करी समेत डेढ़ दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुका है. फिलहाल जमानत पर बाहर था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ई-रिक्शा, सात बैटरियां, एक अवैध तमंचा और 39 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. चारों को जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »