बदायूं: दुल्हन की विदाई में कुत्ते ने मचाया आतंक, 60 से अधिक लोगों को दौड़ाकर काटा, मची भगदड़

बदायूं में विदाई के दौरान पागल कुत्ते के हमले से बाराती-घराती समेत 60 से अधिक लोग घायल हो गए. कुत्ते ने बैंक्वेट हॉल से सड़क तक आतंक मचाया, जिससे भगदड़ मच गई. सीएचसी में कुल 109 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए. प्रशासन ने नगरपालिका को कुत्ते को पकड़ने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
डॉग अटैक की घटना में घायल हुए दर्जनों लोग (Photo- ITG) डॉग अटैक की घटना में घायल हुए दर्जनों लोग (Photo- ITG)

अंकुर चतुर्वेदी

  • बदायूं ,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई के दौरान एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया. कुत्ते के काटने से 60 से अधिक बाराती व घराती घायल हो गए. अचानक हुए हमले से बारातघर में भगदड़ मच गई. महिलाएं और बच्चे चीखते हुए इधर-उधर भागे. कई लोग गिरकर चोटिल भी हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक लावारिस कुत्ता बैंक्वेट हॉल में घुस आया और एक के बाद एक लोगों को काटने लगा, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई और लोग बैंकट हॉल से लेकर खेतों तक भागने लगे. इसके बाद वह कुत्ता बाहर सड़क पर दुकानों के सामने खड़े लोगों और राहगीरों पर भी झपट पड़ा. कुत्ते के काटने से घायल होने वालों में महिला पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं. बाद में कुत्ता गांव की ओर भाग गया और वहां दुधारू पशुओं को भी काट लिया. इस घटना में घायल 60 लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाए हैं.

Advertisement

कुत्ते के इस हमले में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग समेत 60 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं. प्रमुख घायलों में मनीषा (9), पूजा (12), विजय प्रताप (15), कंचन (16), पिंकी (26), रमेश (50), मदन लाल (66), सुनीता (35 ), और चंदवती 40 वर्ष शामिल हैं. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज का टीका लगाकर घर भेज दिया गया. कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में भी इलाज कराया गया. 

घटना के बाद कस्बे में दहशत और गुस्सा का माहौल है. स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि हर महीने कुत्ते पकड़ने के नाम पर लाखों का बजट खर्च होता है, लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा. कुत्ता अभी भी खुला घूम रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है.

Advertisement

बिसौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि सोमवार को उनके पास एंटी रेबीज के 109 रजिस्ट्रेशन हुए और कुल 109 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए, जिनमें से लगभग 60 मरीज मैरिज लॉन वाली घटना के थे. उन्होंने बताया कि हो सकता है कुछ मरीजों ने निजी अस्पताल में भी अपना इलाज करवाया हो.

इस मामले में (अपर जिलाधिकारी) प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. बिसौली नगर पालिका के ईओ को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं. लोगों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »