12 सेकेंड में जड़े 6 थप्पड़... UP में दारोगा का युवक को पीटते हुए VIDEO वायरल

बिजनौर में दारोगा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का 12 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में मंडावली थाना क्षेत्र की भागूवाला चौकी पर तैनात दारोगा संजय कुमार यादव युवक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं. मामला पुराना बताया जा रहा है, मगर पुलिस ने जांच के लिए नगीना क्षेत्राधिकारी को निर्देश देकर रिपोर्ट तलब की है.

Advertisement
जांच के आदेश जारी.(Photo: Screengrab) जांच के आदेश जारी.(Photo: Screengrab)

ऋतिक राजपूत

  • बिजनौर,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दारोगा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में थाना मंडावली क्षेत्र की भागूवाला चौकी पर तैनात दारोगा संजय कुमार यादव एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब 12 सेकेंड का है. इसमें दारोगा युवक को लगातार थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि दारोगा ने महज 12 सेकेंड में युवक को छह थप्पड़ जड़ दिए. वीडियो में युवक चुपचाप खड़ा नजर आता है, जबकि आसपास कुछ अन्य लोग भी मौजूद दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर आए रिश्तेदार के पास 2 लाख देखकर डोल गया ईमान, पहले गला घोंटा फिर पेट्रोल छिड़क फूंक दिया शव, ब्रेसलेट से हुई पहचान

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुकी है. वीडियो वायरल होने के बाद जिले में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

पुराना बताया जा रहा वीडियो

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह वीडियो हाल का नहीं बल्कि कुछ माह पुराना बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस समय चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव अपने क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे.

वहां एक युवक पर स्थानीय दुकान से सामान उठा ले जाने का आरोप लगाया गया था. आरोप है कि इसी दौरान दारोगा ने ग्रामीणों के सामने युवक की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो अब सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है. कई यूजर्स ने घटना को साझा करते हुए पुलिस व्यवहार पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने की बात भी कह रहे हैं.

पुलिस ने जांच के दिए निर्देश, रिपोर्ट तलब

हालांकि, वीडियो में युवक का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है, फिर भी पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है. वायरल वीडियो को लेकर बिजनौर पुलिस की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए नगीना क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया है और उनसे जांच रिपोर्ट मांगी गई है.

Advertisement

फिलहाल अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. वहीं, वायरल वीडियो ने एक बार फिर पुलिस के व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर बहस छेड़ दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement