बलिया में प्रेमी के लिए पति का कत्ल, लाश के टुकड़े किए, हाथ-पैर और धड़ मिला, सिर अभी तक गायब

बलिया पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र कुमार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी माया देवी ने ही की थी. क्योंकि, माया के संबंध अनिल यादव से स्थापित हो गए थे. इन्हीं संबंधों के चलते अनिल और माया ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर देवेंद्र को मौत के घाट उतार दिया और शव के टुकड़े कर यहां-वहां फेंक दिए.

Advertisement
बलिया पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी बलिया पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी

अनिल कुमार गुप्ता

  • बलिया ,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में देवेंद्र कुमार हत्याकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में देवेंद्र की पत्नी और उसका प्रेमी शामिल है. हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है. फिलहाल, दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एनकाउंटर के बाद दो और आरोपी पकड़े गए हैं. 

आपको बता दें कि देवेंद्र कुमार पिछले दिनों अचानक गायब हो गए थे. उनकी 50 वर्षीय पत्नी माया देवी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस देवेंद्र की तलाश में जुटी हुई थी. इसी बीच 10 मई को थाना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक लाश मिली. 

Advertisement

लाश के हाथ-पैर कटे हुए थे. जांच-पड़ताल के क्रम में अगले दिन कुएं से धड़ बरामद हुआ था. काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के तौर पर हुई. इसके बाद पुलिस ने बारीकी से हर पहलू की पड़ताल की. जिसके बाद मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ. 

दरअसल, देवेंद्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी माया देवी ने ही की थी. क्योंकि, माया के संबंध प्रेमी अनिल यादव से स्थापित हो गए थे. अवैध संबंधों के चलते अनिल और माया ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर देवेंद्र को मौत के घाट उतार दिया था और शव के टुकड़े कर यहां-वहां फेंक दिए थे.

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि देवेंद्र के सिर को घाघरा नदी में फेंक दिया था. पुलिस गोताखोरों की मदद से सिर की तलाश की जा रही है. बाकी बॉडी पार्ट्स बरामद कर लिए गए हैं. 

Advertisement
एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया एक आरोपी

उधर, माया देवी की बेटी ने अपनी मां, प्रेमी अनिल और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने माया और अनिल  प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. बीते दिन पुलिस ने अनिल के दो साथियों को भी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »