दुल्हन की ऐसी कहानी... सुहागरात पर पति को लगा सदमा, 4 महीने बाद दे दी जान

बागपत में शादी के चार महीने बाद दीपक नाम के युवक की मौत के मामले में नया विवाद सामने आया है. परिवार ने पत्नी गुड्डी और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि वैवाहिक विवाद, शिकायतों और कथित समझौते के दबाव के कारण दीपक मानसिक तनाव में था.

Advertisement
सुहागरात पर पति को लगा सदमा, 4 महीने बाद दे दी जान (Photo: itg) सुहागरात पर पति को लगा सदमा, 4 महीने बाद दे दी जान (Photo: itg)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

उत्तर प्रदेश में बागपत शहर की आदर्श गली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक दीपक नाम के युवक ने पत्नी की बेवफाई और ससुराल वालों के टॉर्चर से तंग आकर जान दे दी. परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, 10 मार्च 2026 को दीपक की शादी सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के जफराबाद नांगल गांव की रहने वाली गुड्डी के साथ हुई थी.

Advertisement

परिजनों का कहना है कि शादी के बाद दोनों के बीच रिश्तों में तनाव शुरू हो गया. शादी की पहली रात को ही गुड्डी ने दीपक को बताया था कि वह किसी दूसरे युवक से प्रेम करती है. इसके बाद भी दीपक ने रिश्ता बनाए रखने की कोशिश की.

परिवार के मुताबिक, एक दिन दीपक ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में उसके प्रेमी के साथ कुछ व्हाट्सएप चैट देखीं. इसमें बहुत कुछ आपत्तिजनक था. इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि मामला बढ़ने पर गुड्डी के परिवार को बुलाया गया और बाद में वह अपने मायके चली गई. परिवार का कहना है कि इसके बाद वह वापस नहीं लौटी.

परिजनों का यह भी आरोप है कि इसके बाद गुड्डी और उसके परिवार की ओर से दीपक के खिलाफ कई शिकायतें की गईं. परिवार के अनुसार, 22 जून 2026 को समझौते के नाम पर ढाई लाख रुपये भी लिए गए. मृतक के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि दीपक अपनी पत्नी से अलग होने और चल रहे विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान था. उन्होंने कहा कि गुड्डी के परिवार को उसके दूसरे रिश्ते के बारे में पहले से जानकारी थी.

Advertisement

राहुल कुमार का यह भी आरोप है कि पुलिस के स्तर पर समझौते के लिए दबाव बनाया गया. उनका कहना है कि परिवार डर गया था और बाद में ढाई लाख रुपये देकर समझौता किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भी दीपक तनाव में रहा.

घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुड्डी, उसके पिता सुंदर, मां मंजू समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धारा के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल सभी आरोप जांच के दायरे में हैं और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »