चढ़ावा चोरी का पैसा ब्याज पर लगाते थे, शेयर बाजार में भी निवेश...अनुकल्प-अवनीश का खुलासा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच कर रही पुलिस ने अनुकल्प मिश्रा को साथ लेकर उसके घर पर छापेमारी की. करीब 20 मिनट चली रेड में महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं.

Advertisement
अनुकल्प मिश्रा के घर रेड में मिले जमीन के दस्तावेज (Photo: ITG) अनुकल्प मिश्रा के घर रेड में मिले जमीन के दस्तावेज (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच एसआईटी कर रही है. इस मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अयोध्या पुलिस ने चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर चढ़ावा चोरी की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपियों और उनके परिजनों से जुड़े 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं.

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस पूछताछ में दो आरोपियों ने चढ़ावा चोरी का आरोप स्वीकार करते हुए कथित तौर पर यह जानकारी दी है कि पैसे का शेयर बाजार में निवेश किया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अनुकल्प मिश्रा और अविनाश ने कथित तौर पर पुलिस पूछताछ में बताया है कि चढ़ावा चोरी का पैसा उन्होंने शेयर बाजार में निवेश किया है, ब्याज पर दिया है.

अनुकल्प मिश्रा से पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर अयोध्या के उसके घर भी गई. अनुकल्प के घर रेड करीब 20 मिनट चली. अनुकल्प के घर से उसके नाम खरीदी गई एक एकड़ जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं. दस्तावेज के मुताबिक यह जमीन करीब 6 लाख 70 हजार रुपये में खरीदी गई है. हालांकि, इसका बाजार मूल्य कहीं अधिक बताया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट ने डीएक्टिवेट की चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की डिजिटल ID, चढ़ावा चोरी जांच के बीच एक्शन

आरोप है कि अनुकल्प और अविनाश ने चढ़ावा चोरी की रकम अपने करीबी सहयोगियों, रिश्तेदारों में बांटी और भिन्न-भिन्न तरीकों से अपने खाते में लिया. कई वित्तीय लेन-देन रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों के खाते से किए गए. पुलिस ने आरोपियों और उनके रिश्तेदारों के करीब 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं. इससे पहले, पुलिस बुधवार को लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को लेकर उनके घर तलाशी लेने पहुंची थी.

यह भी पढ़ें: चढ़ावा चोरी से खरीदी गई दूसरी कार भी मिली, आरोपी अनुकल्प मिश्रा से सोने का पेंडुलम और चेन भी बरामद

अयोध्या पुलिस ने आरोपियों के घर से नोटों की गड्डियां, सोने के गहने और कार बरामद की है. हालांकि, पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी है कि किस आरोपी के घर से क्या मिला. कितनी नकदी बरामद हुई है, अभी इसे लेकर भी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »