मासूम चेहरा, खौफनाक इरादा: आगरा में 14 साल के प्रिंस की हत्या का आरोपी निकला उसका ही लंगोटिया यार!

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 14 वर्षीय किशोर की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हत्या किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसके ही हमउम्र दोस्त ने गाली-गलौज के पुराने विवाद को लेकर ईंट से सिर पर वार करके की है.

Advertisement
आगरा में मासूम की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational ) आगरा में मासूम की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

अरविंद शर्मा

  • आगरा ,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर ने अपने ही 14 वर्षीय दोस्त प्रिंस की रेलवे स्टेशन के पीछे सुनसान इलाके में ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके बेरहमी से हत्या कर दी. दोनों के बीच लंबे समय से गाली-गलौज को लेकर गहरा मनमुटाव चल रहा था, जिससे नाराज होकर आरोपी उसे पतंग उतारने के बहाने फुसलाकर ले गया और वारदात को अंजाम दिया. गंभीर रूप से घायल प्रिंस ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

Advertisement

पतंग उतारने के बहाने ले गया सुनसान जगह

रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में प्रिंस लहूलुहान हालत में मिला था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई. जांच के लिए छह टीमें गठित करने वाले डीसीपी पश्चिम आदित्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में प्रिंस आखिरी बार अपने पड़ोसी दोस्त के साथ जाता दिखा था. 

आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया कि प्रिंस उसे कई बार गालियां देता था, जिससे नाराज होकर वह रविवार को उसे पतंग उतारने के बहाने रेलवे स्टेशन के पीछे ले गया. वहां मारपीट के दौरान गुस्से में उसने ईंट से प्रिंस के सिर पर कई वार कर दिए.

सबूत मिटाने के लिए धोए खून से सने कपड़े

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागकर अपने घर पहुंच गया. उसके कपड़ों पर खून के निशान लग चुके थे. खुद को बचाने के लिए उसने घर पहुंचकर तुरंत अपने कपड़े धोए, उन्हें छिपाने की कोशिश की और फिर घर से बाहर नहीं निकला. पुलिस ने जब संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे पकड़ा, तब उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई ईंट, आरोपी के खून से सने कपड़े और चप्पल बरामद कर लिए गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »